दक्षिणी मुंबई में 4 मंजिला इमारत गिरी, 17 लोगों को निकाला गया

मुंबई। दक्षिण मुंबई के क्रॉउफोर्ड मार्केट में मंगलवार रात एक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा गिर गया। मलबे में 3 से 4 लोगों के दबे होने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। दबे हुए लोगों के निकालने के लिए बचाव टीम जुट गई हैं। खबर लिखे जाने तक मलबे से 17 लोगों को बचाया जा चुका था। अभी तक हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। कुछ और लोगों के मलवे में दबे होने की संभावना है।

building collapse, Crawford Market, Mumbai, इमारत गिरी, क्रॉफोर्ड मार्केट, मुंबई

क्रॉफर्ड मार्केट के पास लोहार चॉल में यूसुफ भवन का एक हिस्सा मंगलवार को लगभग 9.15 बजे ढह गया। चार दमकल गाड़ियों और स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों को घटना स्थल पर भेजा गया। यूसुफ भवन में भूतल पर दुकानें हैं और ऊपरी मंजिलें आवासीय हैं। दो इमारतों के बीच कई छोटी दुकानें हैं, जिनमें से एक हिस्सा ढह गया। स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि, अब तक किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस अधिकारियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। अग्निशमन दल भी घटनास्थल पर मौजूद है। मलवे में से 14 लोगों को अभी तक निकाला जा चुका है। इसी तरह की एक घटना में आज, दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में हुई। जहां पर एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। जिसमें तीन से चार लोग फंस गए। इन सभी को अधिकारियों ने बचा लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+