उपराष्ट्रपति चुनाव 2022: जीत के बाद जगदीप धनखड़ को NDA की ओर से बधाईयों का तांता, पीएम मोदी ने की मुलाकात
नई दिल्ली, 06 अगस्त। एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार जगदीप धनखड़ की जीत के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति चुनाव परिणाम की घोषणा की घोषणा के तुरंत बाद धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए चुने जाने पर बधाई दी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा और एनडीए गठबंधन के कई बड़े नेताओं ने धनखड़ को बधाई दी है।

एनडीए उम्मीदवार जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति के लिए चुने गए हैं। धनखड़ को जीत के बाद एनडीए नेता उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर बीजेपी नेताओं ने जमकर जश्न मनाया। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और उन्हें बुके भेंटकर जीत की बधाई दी।
Recommended Video
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी ने जगदीप धनखड़ को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया 'उच्च सदन को उनके अनुभव और जमीनी मुद्दों की गहरी समझ से निश्चित रूप से फायदा होगा।' उन्होंने कहा 'किसान पुत्र श्री जगदीप धनखड़ा का भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होना देश के हर्ष का विषय है। धनखड़ जी अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में निरंतर जनता से जुड़े रहे हैं। जमीनी मुद्दों की बरीकी समझ व उनके अनुभव का उच्च सदन को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के आवास पर पहुंचकर उन्हें जीत की बधाई दी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उपराष्ट्रपति चुनाव जीतने पर जगदीप धनखड़ को बधाई देते हुए कहा 'उनका लंबा सार्वजनिक जीवन, व्यापक अनुभव और लोगों के मुद्दों की गहरी समझ निश्चित रूप से राष्ट्र को लाभान्वित करेगी। मुझे विश्वास है कि वह एक असाधारण वीपी और आरएस अध्यक्ष बनेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications