अपनी शराब की लत पर पूजा भट्ट ने लिखी भावुक पोस्ट, कहा- 'दो साल और दस महीने हो गए'

मुंबई। अभिनेत्री पूजा भट्ट बेशक काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन की जानकारी देती रहती हैं। सड़क, दिल है कि मानता नहीं जैसी सुपरहिट फिल्में कर चुकीं पूजा कई बार अपनी शराब की लत का जिक्र भी कर चुकी हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी इसे लेकर एक पोस्ट लिखी है।

pooja bhatt

47 वर्षीय अभिनेत्री ने इस पोस्ट में लिखा है, 'आज नशा छोड़े 2 साल और 10 महीने हो गए हैं।' अपनी दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'आज मुझे नशा छोड़े दो साल दस महीने हो गए हैं। ये अतीत को प्रतिबिंबित करने और आत्मसात करने का समय है, आखिरकार कल किसने देखा है?

आपमें से जो भी अपने अंदर के राक्षस से लड़ रहा है और इस लत से जूझ रहा है तो आपको ये पता होना चाहिए कि आप अकेले नहीं हैं। अगर मैं ये कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं। आप अगर लड़खड़ाते और गिरते हैं तो खुद को संभालिए और फिर आगे बढ़िए। इसके बदले में एक नहीं बल्कि कई तरह के ईनाम मिलेंगे।' उन्होंने लोगों को सलाह देते हुए कहा कि अगर मैं कर सकती हूं तो आप भी कर सकते हैं। आप अकेले नहीं हैं।

बता दें इससे पहले पूजा बेदी तब चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने बॉलीवुड सितारों की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात पर कटाक्ष किया था। उन्होंने इसे लेकर ट्विटर पर एक पोस्ट लिखी थी। जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी का भी जिक्र किया था। उन्होंने इस मुलाकात के बारे में लिखा था, 'मेरा ऐसी सरकार से ना तो कोई लगाव है और ना ही मैं उसकी इज्जत करती हूं, जो अपने अनैतिकता के बचाव में गलत काम कर रही है- महात्मा गांधी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+