Ponung Doming: बीआरटीएफ की सबसे ऊंची बॉर्डर रोड पर तैनात होने वाली पहली महिला कर्नल

42 वर्षीय कर्नल डोमिंग अरुणाचल प्रदेश की पहली महिला है, जो 15 हजार फीट की ऊंचाई पर सीमा सड़क चौकी की कमान संभाल रही।

ये हैं कर्नल पोनुंग डोमिंग। इनके जिम्‍मे बीआरटीएफ की सबसे ऊंची सीमा सड़क चौकी की कमान है। ऐसा करने वाली पोनुंग डोमिंग अरुणाचल प्रदेश की महिला हैं।

बॉर्डर रोड टास्‍क फोर्स (BRTF) की यह सीमा चौकी दुर्गम इलाके लेह सेक्‍टर में है। करीब 15 फीट की ऊंचाई वाली सीमा सड़क चौकी के साथ-साथ डोमिंग बीआरओ की हिमांक परियोजना का काम भी संभालेंगी।

Ponung Doming First woman colonel

यूएन शांति मिशन में कांगो देश के साथ-साथ जम्‍मू कश्‍मीर और मणिपुर में भी सेवाएं दे चुकी डोमिंग पर पूरे देश को गर्व है।

मीडिया से बातचीत में डोमिंग कहती हैं कि वे अरुणाचल प्रदेश के ऐसे इलाके से ग्रामीण इलाके से आती हैं, जहां लोग कई कठिन परिस्थितियों का सामना करने को मजबूर हैं।

पोनुंग ने महाराष्‍ट्र के सांगली स्थित वालचंद कॉलेज ऑफ इंजीनियिरंग से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री ली है। पहाड़ी इलाके की रहने वाली पोनुंग को इंजीनियरिंग के दौरान मैदानी इलाके में कई दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा, मगर फिर इन्‍होंने वहां के अनुकूल बना लिया। फिर कॉलेज में टॉप किया।

उल्‍लेखनीय है कि पोनुंग डोमिंग को इसी साल ही कर्नल रैंक पर पदोन्‍नति मिली है। ये अरुणाचल प्रदेश से कर्नल बनने वाली पहली महिला भी हैं। इसके बाद ही इन्‍होंने बीआरटीएफ चौकी का पदभार संभाला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+