अम्मा को राहत,तमिलनाडु भवन में पोंगल वाला माहौल
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) राजधानी के तमिलनाडुभवन में सोमवार को जे.जयललिता के कर्नाटक हाई कोर्ट से आय से अधिक संपत्ति मामले में रिहा किए जाने के बाद पोंगल वाला माहौल रहा। यहां का स्टाफ खुशी से नाच पड़ा जैसे ही खबर आई कि अम्मा को कोर्ट से राहत मिल गई।

पोंगल वाला माहौल
तमिलनाडु भवन में काम करने वाली जयलक्ष्मी ने फोन पर बताया कि तमिलनाडू भवन का सारा स्टाफ अम्मा के पक्ष में आए फैसले से बहुत खुश है। उन्हें राजनीतिक शत्रुता के कारण फंसाया गया था। उसने कहा कि हम तो आज उसी तरह से खुश हैं,जैसे पोंगल वाले दिन होते हैं।
स्टाफ को सुविधाएं
जानकारों ने बताया कि अम्मा के तमिलनाडु का कुछ साल पहले फिर से मुख्यमंत्री बनने के बाद इधर के स्टाफ को बहुत सारी सुविधाएं मिलनी चालू हो गईं। जैसे उन्हें रोज कैंटीन में सस्ता भोजन मिलने लगा मात्र दो रुपये में।
प्रेम से मिलतीं
जानकारों ने बताया कि अम्मा जब भी इधर आती थीं अपने दिल्ली दौरे के समय तो वह यहां के स्टाफ से बेहद प्रेम से मिलती थीं। यहां की महिला स्टाफ से उनके घर-परिवार का भी हाल-चाल भी पूछ लेती थी। ये सब डीएमके शासन के दौरान नहीं होता था। तब करुणानिधि से लेकर दूसरे डीएमके के नेता तमिलनाडु भवन के स्टाफ से काफी रूखा व्यवहार ही करते थे।












Click it and Unblock the Notifications