पीएम मोदी-शाह और राहुल पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला, चुनाव आयोग का फैसला आज

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में मंगलवार को फैसला सुनाएगा। चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी सोमवार को दी।

poll body decision on complaint against pm modi rahul gandhi and amit shah

चुनाव आयोग के डिप्टी कमिश्नर भूषण कुमार ने बताया कि ये बैठक केवल आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को लेकर है। एक अन्य उप चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना ने कहा कि निर्वाचन आयोग की बैठक का एजेंडा पिछले सप्ताह ही तय हो गया था। दरअसल, सोमवार को कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर मांग की थी कि अदालत चुनाव आयोग को पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दायर शिकायतों पर कार्रवाई करने का निर्देश दे।

कांग्रेस नेता की इस याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। इस याचिका में कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रचार के दौरान पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज की थी। इसपर अदालत से चुनाव आयोग को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश देने की मांग की गई है।

पढ़ें लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

सुष्मिता देव ने अपनी याचिका में कहा कि प्रधानमंत्री और अमित शाह ने चुनावी रैलियों में नफरत फैलाने वाले भाषण दिए। बता दें कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा नेता आजम खान, बीजेपी नेता मेनका गांधी के खिलाफ आयोग ने कार्रवाई करते हुए इन नेताओं के प्रचार पर रोक लगा दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+