महाराष्ट्र सरकार ने नहीं की दोषियों पर कार्रवाई तो हिन्दुओं के घर पैदा होंगे हाफिज सईद-प्रकाश आंबडेकर

भोपाल। धर्म की राजनीति अगर रोकी नहीं गई तो हिन्दुओं के घरों में 'हाफिज सईद' पैदा होंगे। यह बात बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के पौत्र और प्रसिद्ध वकील प्रकाश आंबेडकर ने कही। उन्होंने कहा कि धर्म की राजनीति को अगर रोका नहीं गया तो यह अनियंत्रित हो जाएगी और इसके चलते हिन्दुओं में कई हाफिज सईद पैदा हो जाएंगे। प्रकाश ने कहा कि यह एक नया चलन चल चुका है कि धर्म के नाम पर हिटलर शाही जन्म ले रही है। मध्य प्रदेश स्थित सतना के सांसद रहे सुखलाल खुशवाहा के जन्म दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रकाश ने कहा कि हमारी मांग है कि महाराष्ट्र की सरकार उन सभी लोगों को गिरफ्तार करे जो लोग हिंसा में शामिल थे लेकिन सरकार असहाय दिख रही है। यह सरकार की जिम्मेवारी है कि वो कार्रवाई करें और अगर तुरंत इस पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह और भी राज्यों में फैल जाएगा।

पिछड़ी जातियों एकजुट हों

पिछड़ी जातियों एकजुट हों

प्रकाश ने पिछड़ी जातियों से एकजुट होने और सिर्फ पिछड़ों को ही वोट करने के लिए कहा । प्रकाश ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अगर दोबारा सत्ता में आ गई तो हमारे पास अभी जो बोलने का अधिकार है, वो भी छीन लिया जाएगा। प्रकाश ने कांग्रेस से अपील की है कि वो मध्य प्रदेश इकाई का अध्यक्ष किसी पिछड़े को बनाएं। उन्होने कहा कि अगर कांग्रेस करने में अक्षम रही तो हम अपना रास्ता चुनेंगे।

अपना रुख साफ करें पीएम

अपना रुख साफ करें पीएम

इससे पहले भीमा कोरेगावं पर प्रकाश ने कहा था कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने जिस व्यक्ति को गुरुजी माना है वह व्यक्ति देश में हिंसा भड़काने का आरोपी है, इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को अपना रुख साफ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में उन्हे इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि क्या वह उस व्यक्ति को अपना गुरु मानते हैं जो हिंसा में लिप्त है, ऐसे में मैं प्रधानमंत्री मोदी से अपील करता हूं कि उन्हें लोकसभा के भीतर बयान देकर अपना रुख साफ करना चाहिए।

मामले की न्यायिक जांच हो

मामले की न्यायिक जांच हो

भरीपा बहुजन महासंघ के मुखिया ने भी इस बात की मांग की है कि इस मामले की न्यायिक जांच की जानी चाहिए और जज दलित नहीं होना चाहिए। अंबेडकर ने अपील की है कि प्रदर्शनकारियों को शांत रहना चाहिए और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना चाहिए। आपको बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने नागपुर, पुणे, बारामती में जमकर उत्पात मचाया था और सड़के बंद कर दी थीं, इस दौरान मुंबंई व आसपास के इलाके में पत्थरबाजी की भी घटनाएं सामने आई थी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+