Farmers Protest: राष्ट्रपति को अवॉर्ड लौटाने जा रहे खिलाड़ियों को दिल्ली पुलिस ने रोका

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। किसानों के समर्थन में कई गायक और अभिनेता उतर चुके हैं। अब इनके समर्थन में कुछ खिलाड़ी भी उतरे हैं। ये खिलाड़ी किसानों का समर्थन करते हुए अपने अवॉर्ड राष्ट्रपति को लौटाने के लिए राष्ट्रपति भवन की ओर जा रहे थे, लेकिन इन्हें रास्ते में ही दिल्ली पुलिस ने रोक लिया। इन लोगों में शामिल रेस्लर करतार सिंह ने कहा, 'पंजाब के 30 खिलाड़ी और कुछ अन्य लोग अपने अवॉर्ड लौटाना चाहते हैं।'

Recommended Video

    Farmers Protest: राष्ट्रपति को अवॉर्ड लौटाने जा रहे खिलाड़ियों को पुलिस ने रोका | वनइंडिया हिंदी
    delhi police, delhi, farmers protest, sportsperson, Rashtrapati Bhavan, president, awards return by sportsperson, sportsperson in support of farmers, दिल्ली पुलिस, दिल्ली, राष्ट्रपति भवन, राष्ट्रपति, किसान, अवॉर्ड वापस करने चले खिलाड़ी

    पंजाबी लेखक और कवि सुरजीत पातर ने कहा, 'दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ केंद्र का व्यवहार देखकर मैं काफी दुखी हूं। बार-बार कोशिश करने के बावजूद भी उन्हें संतुष्ट करने के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। मैंने किसानों के समर्थन में अपना पद्मश्री लौटाने का फैसला लिया है।' आपको बता दें किसानों के प्रदर्शन के कारण दिल्ली की कुछ सीमाओं को बंद कर दिया गया है, जबकि कुछ को वैकल्पिक तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके कारण मुख्य रास्तों पर भारी जाम लगा हुआ है और लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    किसानों का कहना है कि अगर सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो वह 8 दिसंबर को भारत बंद करेंगे। भारत बंद के कारण लोगों की परेशानी और भी ज्यादा बढ़ने के आसार हैं। भारी ट्रैफिक को देखते हुए पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है। जिसमें पुलिस ने कहा है कि सिंघू, औचंदी, पियाओ मनीयारी, मंगेश सीमा बंद हैं। एनएच-44 दोनों तरफ से बंद है। लामपुर, सफियाबाद, सबोली सीमा के जरिए वैकल्पिक मार्ग लिया जा सकता है। ट्रैफिक मुकरबा और जीटीके रोड से डायवर्ट हुआ है। वहीं जीटीके रोड, एनएच 44 और बाहरी रिंग रोड पर जाने से बचें।

    DND पर भारी जाम के कारण फंस गई थी एंबुलेंस, वीडियो में देखें पुलिस ने कैसे बनाया रास्ता

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+