अमरनाथ यात्रियों पर हमले के पीछे था लश्कर का आतंकी इस्माइल, 3 आतंकियों की हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली। अमरनाथ आतंकी हमले के करीब महीने भर बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा किया है कि उस हमले के केस को सुलझा लिया गया है और हमला करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक कुछ लोगों को बिना हथियारों के गिरफ्तार भी किया गया है। सूत्रों का यह भी कहा है कि पुलिस को हमलावरों के बारे में जरूरी जानकारी मिली थी।

अमरनाथ यात्रियों पर हमले के पीछे था लश्कर का आतंकी इस्माइल, 3 आतंकियों की हुई गिरफ्तारी

आतंकियों ने कोड वर्ड, स्थानीय लोग और उनके घरों का इस्तेमाल करके इस हमले को अंजाम दिया था। अमरनाथ हमले पर कश्मीर के आईजीपी ने कहा है कि इस मामले से जुड़े 3 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है और उन्होंने सारी बातें साफ-साफ बता दी हैं। आई जी मुनीर खान ने यह भी बताया है कि लश्कर आतंकी अबू इस्माइल अमरनाथ हमले का मास्टरमाइंड था।

गौरतलब है कि 10 जुलाई को अनंतनाग तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया गया था। इसमें सात तीर्थयात्री मारे गए थे और 21 घायल हो गए थे। ये हमला रात करीब 8.20 हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 2 हमलावर बाइक पर आए थे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। मृतकों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।

आतंकवादियों ने इलाके में दो और जगहों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए हमला किया था। पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने गुजरात से आए अमरनाथ यात्रियों से भरी एक मिनी बस पर हमला किया था। उन्होंने बताया कि बस अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं थी, इसलिए बस के साथ सुरक्षा में पुलिस भी नहीं थी।

आतंकी हमले में घायल हुए श्रद्धालुओं से मिलने के लिए जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अस्पताल भी गई थीं। वहीं पीएम मोदी ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए मुफ्ती सरकार की हर संभव मदद करने का ऐलान किया था।

इस हमले का मास्टरमाइंड अबु इस्माइल था, जो अभी भी पकड़ में नहीं आया है। भारतीय सेना ने हाल ही में लश्कर ए तैयबा के कमांडर अबु दुजाना को मार गिराया है। माना जा रहा है कि अब अबु दुजाना की जगह अबु इस्माइल ही लेगा। अबु इस्माइल पाकिस्तानी आतंकी है। ये घाटी में पिछले तीन साल से सक्रिय है। वो इस वक्त दक्षिण कश्मीर में लश्कर का कमांडर है। पंपोर आतंकी हमले में इसका हाथ था। यही नहीं कश्मीर में नोटबंदी के बाद बैंक और एटीएम लूट की वारदात के पीछे अबु इस्माइल का ही हाथ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+