चुनाव आयोग ने वाराणसी प्रशासन से बीजेपी दफ्तर से बरामद प्रचार सामग्री लौटाने को कहा

election commissioner
वाराणसी। चुनाव आयोग ने वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दफ्तर में आैचक छापेमारी कर दी। छापेमारी करने के बाद आयोग के अधिकारियों को मतदाताओं में बांटे जाने वाले बनियान, चुनाव प्रचार सामग्र व अन्‍य काफी चीजें मिलीं। सभी चीजों को आयोग ने अपने कब्‍जे में ले लिया और उसे जांच के लिए उसे जिला प्रशासन के हवाले कर दिया है।

रविवार को वाराणसी के भाजपा दफ्तर में दाेपहर के समय अचानक चुनाव आयोग समेत स्‍थानीय पुलिस बल ने छापेमारी कर दी। यह देख भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया जिसके बाद उन पर लाठीचार्ज किए जाने की भी धमकी दी गई। छापेमारी में करीब 500 बनियान और पैम्‍फलेट बरामद किए गए हैं। ये वो वस्‍तुएं हैं जिन्‍हें भाजपा वाराणसी के मतदाताओं को बांटने वाली थी और काफी कुछ पहले भी बांट चुकी थी। आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने की बात कही है।

अब जबकि कल 12 मई है और लोकसभा चुनाव 2014 के लिए अंतिम चरण का मतदान होना है। ठीक उससे एक दिन पहले भाजपा के दफ्तर में छापेमारी कर सामान बरामद करना, ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस एक बार फिर से मैदान में उतर आई है। इस घटना के बाद कांग्रेस की ओर से बयान आ रहे हैं कि भाजपा ने वाराणसी में चुनाव- प्रचार के लिए लेागों को सामान बांट रही है और आचार संहिता का उल्‍लंघन कर रही है। पुलिस ने बताया कि जब्त की गई सामग्री में टी-शर्ट, छाते, बिल्ले समेत 273 चीजें पकड़ी हैं। पुलिस का दावा है कि इस सामान को लोगों के बीच बांटने के लिए ले जाया जा रहा था। इतना ही नहीं, पुलिस ने बीजेपी दफ्तर में मौजूद बाहरी लोगों को शहर से जाने को भी कहा है।

गौरतलब है कि सोमवार को अंतिम दौर के चुनाव के अंतर्गत वाराणसी सीट के लिए मतदान होना है और इससे पूर्व, शनिवार को चुनाव प्रचार थम चुका है। ऐसे में चुनाव से संबंधित सामग्री ले जाना गलत है। इससे पहले जिला प्रशासन बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध भी लगा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+