एमपी गजब है- मुख्यमंत्री के जहाज को पुलिस लगाती है धक्का

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश सरकार का पर्यटन विभाग यहां के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एमपी गजब है के नाम से एक प्रचार टीवी पर दिखाया जाता है। इस प्रचार में मध्य प्रदेश के अजब-गजब पर्यटन स्थल का प्रचार किया जाता है। लेकिन छिंदवाड़ा एयरपोर्ट में जो वाकया सामने आया है वह यह बताता है कि वाकई एमपी गजब है।

plane

दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का प्राइवेट प्लेन अचानक खराब हो गया जिसके चलते वह बीच रनवे पर ही खड़ा हो गया। आनन-फानन में कोई रास्ता न देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी ही प्लेन को धक्का लगाने लगे।

रनवे पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ का प्लेन लैंड़ करना था ऐसे में कोई रास्ता न देखकर मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने ही प्लेन को धक्का देकर उसे रनवे से अलग किया। हालांकि इस मामले पर सरकार की तरफ से कोई बयान नहीं आया है लेकिन बताया जा रहा है कि प्लेन में अचानक आयी तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन रनवे पर ही रुक गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+