जम्मू कश्मीर: टेरर अटैक में घायल पुलिसकर्मी शामिम अहमद की मौत
नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के बड़गांव टेरर अटैक में घायल हुए शुक्रवार को पुलिसकर्मी शामिम अहमद की मौत हो गई है। आतंकियों ने आज गार्ड को निशाना बनाते हुए अटैक कर दिया था, जिसमें अहमद घायल हो गए थे। बड़गाम में आज सुबह आतंकियों और पुलिसकर्मियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

इस बीच सेंट्रल कश्मीर के सोयबुग क्षेत्र में वार्डवान में आतंकियों ने अटैक किया था। आतंकी हथियारों की चोरी करने के मकसद से आए थे, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने कहा कि सभी आर्म्स सुरक्षित है।
हाल ही में इस प्रकार के कई अटैक हुए हैं, जिसमें ड्यूटी पर पुलिस से रायफल छीनने की घटना सामने आई है। इससे पहले मार्च में बीजेपी नेता के पर्सनल गार्ड से रायफल छीनने की कोशिश की थी।












Click it and Unblock the Notifications