दरोगा बाबू बने सिंघम, फिल्मी स्टाइल में स्टंट कर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में पुलिस की भूमिका काफी अहम है। लोगों को लॉकडाउन के दौरान उन्हें नियमों का पालन कराने में पुलिसकर्मी अहम भूमिका निभा रहे हैं। तमाम पुलिस वाले अलग-अलग तरीके से लोगों को समझा रहे हैं कि वह लॉकडाउन के नियमों का पालन करें, जरूरी दिशानिर्देशों का पालन करें। लेकिन इस बीच एक एएसआई अपनी हरकत की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल इस एएसआई ने फिल्मी अंदाज में अपना एक वीडियो बनाया है, जोकि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

singham

मध्य प्रदेश के दामोह में लॉकडाउन के दौरान अपनी ड्यूटी भूलकर एएसआई फिल्मी अंदाज में स्टंट कर रहा है और इसका बकायदा वीडियो बनवाया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया, जोकि अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार दमोह के बटियागढ़ थाने की चौकी नरसिंहगढ़ के प्रभारी मनोज यादव ने स्टंट का एक वीडियो बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मनोज यादव दो कारों पर एक-एक पैर रखकर खड़े हैं और फिल्म अंदाज में करतब कर रह हैं। पीछे बैकग्राउंड में सिंघम फिल्म का टाइटल ट्रैक बज रहा है।

मनोज यादव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा। बड़ी संख्या में लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस की वर्दी में इस तरह का स्टंट करना बेहद गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है, पुलिस को इस तरह की हरकत करने से बचना चाहिए। अगर पुलिस ही इस तरह की हरकत करेगी तो वह लोगों को कैसे समझाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद दमोह के एसपी हेमंत चौहान ने चौकी प्रभारी मनोज यादव को नोटिस भेज दिया है और उनसे जवाब मांगा है। मामले की जांच के बाद पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने एएसआई के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया, साथ ही 5000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+