कर्नाटक: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ता को पीटा, उतराई 'पे सीएम' की टी-शर्ट

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर: राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक आ पहुंची है। दूसरे दिन भारत जोड़ो यात्रा में बवाल देखने को मिला। भारत जोड़ी यात्रा के दौरान एक कांग्रेसी कार्यकर्ता ने 'पेसीएम' लिखी हुई टी-शर्ट पहन रखी थी। जिसकी जानाकारी पुलिस को मिलते ही उन्होंने उस शख्स को दबोच लिया। पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ता से उस टी शर्ट को उतारवा लिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी कांग्रेसी कार्यकर्ता को पीछे से मुक्के मारता दिखा।

police man punching the Congress worker at Bharat Jodo Yatra in Karnataka PayCM t shirt

कांग्रेस कार्यकर्ता अक्षय कुमार ने आज भारत जोड़ी यात्रा दौरान एक पोस्टर के साथ एक टी-शर्ट पहनी थी। जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और उनकी सरकार पर कथित तौर पर सार्वजनिक कार्यों पर 40 प्रतिशत कमीशन वसूलने का आरोप लगाया गया था। कुमार ने क्यूआर कोड के साथ PayCM पोस्टर का एक सफेद झंडा पकड़ रखा था।

राज्य कांग्रेस ने घटना का एक वीडियो के साथ ट्विटर पर शेयर किया है। कर्नाटक कांग्रेस ने कहा कि, 'PayCM' टी-शर्ट पहने हमारे कार्यकर्ता के साथ की गई मारपीट निंदनीय है। पुलिस को उसकी टी-शर्ट उतारने और उस पर हमला करने का अधिकार किसने दिया? ये पुलिस हैं या गुंडे? हमला करने वाले पुलिसकर्मी को निलंबित किया जाना चाहिए।

पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कर्नाटक भारत जोड़ी यात्रा का पहला भाजपा शासित राज्य है। बता दें कि, कांग्रेस ने पिछले सप्ताह बेंगलुरु के कई हिस्सों में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की तस्वीर वाले ऐसे पोस्टर लगाए गए, जिन पर 'पेसीएम' लिखा हुआ था। इस मामले में केपीसीसी सोशल मीडिया के पूर्व अध्यक्ष बी.आर. नायडू और बेंगलुरु के देवदंद्रा निवासी गगन यादव को अरेस्ट किया था।

Video:'कभी-कभी मेरे घुटनों में बहुत तेज दर्द होता है...', भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कही ये बात
'पे सीएम' के पोस्टर बेंगलुरु की सड़कों पर सीएम बोम्मई के क्यूआर कोड के साथ लगे थे। अगर कोई पोस्टर पर छपा क्यूआर कोड स्कैन करता है तो एक वेबसाइट खुलती है। कांग्रेस के मुताबिक लोग इस वेबसाइट पर भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। स्कैन करने पर '40 परसेंट' नाम से एक वेबसाइट खुलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+