प्रेमी जोड़े की शादी ने शहर में लगा दी धारा 144
नयी दिल्ली। प्रेम यूं तो सद्भाव का पर्तीक है, लेकिन छत्तीसगढ़ में यहीं प्रेम कलंह की वजह बन गई। दो प्रेमी जोड़े की लव मैरिज ने इलाके में तनाव की वजह बन गई। प्रदेश के धमतरी में एक प्रेमी जोड़े की शादी को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प और मारपीट के बाद शहर में तनाव के हालात बन गए। हालात इतने बिगड़े की पुलिस ने इलाके में धारा 144 लगा दी।

इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई हैं। दरअसल दो अलग-अलग समुदाय के लड़का-लड़की के बीच शादी के बाद ये मामला बिगड़ गया। जब लड़की एसडीएम ऑफिस में बयान दर्ज कराने के लिए आई थी जहां पर दोनों गुटों में जमकर मारपीट हो गई।
भीड़ में शामिल कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और दोनों ओर से लोग लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। तनाव देखते हुए लोगों ने दुकानें भी बंद कर दीं। घटना के बाद जिले के आला अधिकारियों ने अफवाहों से लोगों के बचने की अपील की है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।












Click it and Unblock the Notifications