संदिग्ध कोरोना मरीज की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार करने पहुंची टीम की 200-400 लोगों के साथ झड़प

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम और सुरक्षाकर्मियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पुलिस और डॉक्टरों की टीम को निशाना बनाया जा रहा है। हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर से पुलिस की टीम को लोगों के हमले का शिकार होना पड़ा है। दरअसल यहां संदिग्ध कोरोना मरीज की मौत के बाद जब उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए लाया गया तो बड़ी संख्या में लोग यहां इकट्ठा हो गए और इसका विरोध करने लगे। यही नहीं पुलिस की टीम पर हमला भी कर दिया।

Recommended Video

      Coronavirus: Ambala में कोरोना संदिग्ध बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार पर बवाल | वनइंडिया हिंदी
      ambala

      अंबाला के डीएसपी राम कुमार ने बताया कि जहां पर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था, वह जगह कोरोना संक्रमित या फिर संदिग्ध कोरोना मृतक के अंतिम संस्कार के लिए ही चिन्हित की गई है। जब यहां शव को ले जाया गया तो यहां 200-400 स्थानी लोग इकट्ठा हो गए और इसका विरोध करने लगे। इन लोगों ने यहां लॉकडाउन का उल्लंघन किया, पुलिस और डॉक्टरों की टीम पर भी हमला कर दिया। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि बुजुर्ग महिला की मौत संदिग्ध रूप से कोरोना वायरस से हुई थी, जिसके बाद उनका शव अंबाला के चांदपुर इलाके में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया था।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+