रेलवे स्टेशन पर लड़कियों को देख हस्तमैथुन करने वाले युवक को पुलिस ने धरदबोचा

ट्रेन छूटने को कुछ समय बाकी होने की वजह से ट्रेन की लाइट बंद थी, अंधेरे का फायदा उठाकर युवक ने युवती को देखकर अश्लील हरकतें की थी।

मुंबई। एक युवक को रेलवे स्टेशन पर युवतियों के सामने हस्तमैथुन करना भारी पड़ा, उसकी ये हरकत एक लड़की ने वीडियो बनाकर कैमरे में कैद कर ली थी। आरोपी युवक को लगा कि अश्लील हरकत करने के बाद फरार होने के बाद पुलिस उसको कभी नहीं पकड़ पाएगी लेकिन उसकी सारी गंदी हरकतें पर लड़की की समझदारी के चलते पुलिस का काम आसान हो गया। लड़की द्वारा वीडियो बनाए जाने के बाद इसे रेलवे पुलिस को ट्वीट किया गया था। जिसके बाद से पुलिस और प्रशासन हरकत में आई थी और 10 दिनों के अंदर आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

रेलवे स्टेशन पर लड़कियों को देख हस्तमैथुन करने वाले युवक को पुलिस ने धरदबोचा

मुंबई के सीएसटी स्टेशन पर 29 जून को ट्रेन में अश्लील हरकतें करने वाले 20 वर्षीय अशोक प्रधान को पुलिस ने चेंबूर से गिरफ्तार किया है। सीएसटी स्टेशन पर नासिक को जानेवाली दो युवतियां खड़ी थी। आरोपी ने एक युवती की तरफ देखकर अश्लील हरकतें की थी, जिसकी जानकारी युवती ने पुलिस को दी। शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने युवक को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया था।

इशा चिटणीस कुछ काम से नासिक जा रही थी। सीएसटी के प्लेटफॉर्म नंबर 13 पर तपोवन एक्सप्रेस में बैठा एक युवक उसकी तरफ देखकर हस्तमैथुन कर रहा था। सीएसटी स्टेशन से ट्रेन सुबह 6.15 बजे जाती है, युवती समय से पहले ही वहां पहुंच गई थी। ट्रेन छूटने को कुछ समय बाकी होने की वजह से ट्रेन की लाइट बंद थी, अंधेरे का फायदा उठाकर युवक ने युवती को देखकर अश्लील हरकतें की थी। इशा अपनी सहेली का इंतजार करते हुए रुकी थी, युवक की इस हरकत से शर्मिंदा होकर लड़की दूसरी जगह जाकर खड़ी हो गई। उसके बाद भी युवक की हरकतें नहीं थमी और लड़की के सामने खड़ी बोगी में खड़े होकर वो अश्लील हरकतें करने लगा। तब लड़की ने उसका अश्लील हरकतें करनेवाला वीडियो निकाल लिया। लड़की ने सबूत के रूप में ये वीडियो निकालकर रख लिया था।

Recommended Video

    Man masturbates in front of woman, Mumbai Railway helpline laughs it off | वनइंडिया हिंदी

    रेलवे पुलिस को इस घटना की शिकायत करने के बाद और वीडियो दिखाने के बाद पुलिस ने वीडियो देखकर मजाक उड़ाया था और युवक को पकड़ने में भी कोई सख्ती नहीं बरती थी। जिसकी वजह से युवक वहां से फरार हो चुका था। जिसके चलते युवती ने ये वीडियो ट्वीटर पर अपलोड करके रेलवे को ट्वीट किया था। जिसकी वजह से ये सारी घटना सामने आई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+