60 लाख के हीरे चुराने वाली 7 महिला पॉकेटमार गिरफ्तार, दिल्ली मेट्रो में किया था हाथ साफ
नई दिल्ली। हीरे की चोरी को अंजाम देने वाली महिला पॉकेटमारों के गिरोह को पुलिस ने पकड़ने में कामयाबी पाई है। करोल बाग से बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की तरफ जाने वाली मेट्रो ट्रेन में हीरे की चोरी को अंजाम देने वाली 7 महिलाओं को पुलिस को गिरफ्तार कर लिया, इनके पास से करीब 60 लाख रु के चोरी के हीरे बरामद हुए हैं।

7 महिला पॉकेटमारों को पुलिस ने दबोचा
गिरफ्तार की गई महिला पॉकेटमारों में रीता (40), अंजलि (23), पूनम (30), चिमना (22), आशा (40), अनीता (35) और रेशमा (30) शामिल हैं। ये सभी आनंद पर्वत इलाके में रहती हैं। इस मामले में मेट्रो के राजा गार्डन थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया था। महिलाओं का ये गिरोह भीड़-भाड़ वाली जगहों जैसे मेट्रो ट्रेन, बसों और ट्रेनों में पॉकेटमारी को अंजाम देता था। पहले ये अपने शिकार की तलाश करती हैं, जब कंफर्म हो जाता है कि उस शख्स के पास पैसे आदि हैं तो अचानक पॉकेट साफ कर देती हैं।

मेट्रो में 60 लाख के हीरे पर किया था हाथ साफ
ये मामला तब सामने आया जब बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली आए एक शख्स ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। 28 जुलाई को वह करोल बाग से इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन तक सफर कर रहा था, इस दौरान उसका हीरों वाला बैग चोरी हो गया था। आरोपी महिलाओं की पहचान सीसीटीवी कैमरे के जरिए की गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए मालूम हुआ कि ये महिलाएं बाराखंभा मेट्रो स्टेशन पर उतरी थीं। जिस कोच से महिलाएं बाहर आईं थी, उसी में पीड़ित भी सफर कर रहा था। सीसीटीवी फुटेज में एक महिला के पास वैसा ही हीरों वाला बैग देखा गया था, जिसके चोरी होने की शिकायत पीड़ित ने दर्ज कराई थी।

शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे
इन आरोपी महिलाओं को मंगलवार को शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास से करीब 60 लाख रु के चोरी के हीरों के साथ पकड़ा गया। ये महिलाएं चोरी के हीरों को बेचने की कोशिश में थीं। पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं ट्रैफिक सिग्नल पर खिलौने बेचती थी और रोज के खर्च के लिए पैसे जुटाने के लिए इन्होंने पॉकेट मारना भी शुरू कर दिया था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications