लड़कियों को जबरन किस करके भागने वाला शख्स गिरफ्तार, वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस हैरान
मुंबई। मुंबई की रेलवे की पुलिस ने गुरुवार को राजिउर हबीबुर खान नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसपर आरोप है कि वह माटुंगा स्थित रेलवे ब्रिज पर महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ किया करता था। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि किसी ने भी उसके खिलाफ अभी तक शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। पुलिस ने इसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद छेड़छाड़ वाली घटनाओं की बात का पता चला।

पुलिस ने महिलाओं से की अपील
अब पुलिस महिलाओं से अपील करते हुए कह रही है कि आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने के लिए आगे आएं। पुलिस ने अपील करते हुए महिलाओं को इस बात का आश्वासन भी दिया है कि वह उनकी पहचान को उजागर नहीं करेगी। पुलिस का कहना है कि अगर कोई महिला खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने नहीं आती है तो वह उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए कोई दूसरा कानूनी रास्ता अपनाएगी।

ये हरकत सीसीटीवी कैमरे से सामने आई
जानकारी के मुताबिक खान की ये हरकत सीसीटीवी कैमरे से सामने आई है। वीडियो में दिख रहा है कि वह कैसे महिलाओं को किस कर रहा है और उन्हें छू रहा है। पुलिस को 25 जनवरी को पहले मामले के बारे में पता चला था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि वह कैसे महिलाओं को टारगेट करता है। इसमें दिखाई दे रहा है कि वह महिलाओं के पास आकर उन्हें किस करता है और फिर भाग जाता है।

सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी
बताया जा रहा है कि एक महिला सबसे पहले पुलिस के पास इस घटना की शिकायत दर्ज कराने आई थी लेकिन कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हो पाई। पुलिस अब बाकी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। अभी पुलिस और अधिक सबूत एकत्रित करने की कोशिश कर रही है। पुलिस सिविल ड्रेस में ब्रिज पर मौजूद रही और इस आरोपी को पकड़ लिया। वो एक अन्य महिला को तब टारगेट करने की कोशिश कर रहा था क्योंकि वहां पुलिस थी तो वह सफल नहीं हो पाया।

मुंबई में कारपेंटर का काम करता है आरोपी
हालांकि पुलिस ने खान को चोरी के मामले में गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही ब्रिज पर भी एक पुलिसकर्मी की तैनाती कर दी गई है। ये एक ऐसा ब्रिज है जहां अधिक भीड़भाड़ नहीं रहती। पुलिस का कहना है कि खान मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और मुंबई काम के लिए आया था। आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। मुंबई में वह कारपेंटर का काम करता है।
करीना कपूर ने One Night Stand पर पूछा सवाल, तो सारा अली खान ने दिया ये जवाब












Click it and Unblock the Notifications