करीना कपूर ने One Night Stand पर पूछा सवाल, तो सारा अली खान ने दिया ये जवाब
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। इसी बीच वह करीना कपूर के चैट शो में भी पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात की। सारा ने करीना के सवालों के जवाब दिए। सारा ने कहा कि उन्होंने कभी रिलेशनशिप में किसी को धोखा नहीं दिया और ना ही अपने पार्टनर का कभी फोन चेक किया है।

करीना के सवाल पर क्या बोलीं सारा?
तभी करीना कपूर ने सारा से ऐसा सवाल पूछ लिया जिसे पूछने के बाद वो खुद थोड़ा घबरा गईं। करीना कपूर ने सारा से 'शरारती मैसेज' भेजने और वन-नाइट स्टैंड को लेकर सवाल किया। करीना ने पूछा, 'मुझे नहीं लगता कि मुझे तुमसे ये सवाल पूछना चाहिए लेकिन मैं नहीं जानती। मेरा मतलब है, हम एक मॉर्डन फैमिली में हैं। वन-नाइट स्टैंड?' इसपर सारा ने कहा कि उन्होंने शरारती मैसेज तो भेजे हैं लेकिन वन-नाइट स्टैंड पर उन्होंने ना में जवाब दिया।

को स्टार्स से कैसे रिश्ते हैं?
जब करीना ने को स्टार्स को लेकर सवाल पूछा तो सारा ने कहा कि उनके सभी को स्टार्स- सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन, रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं। बता दें सारा सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी हैं। सैफ और अमृता की साल 1991 में शादी हुई थी और दोनों 2004 में अलग हो गए। फिलहाल सैफ अपनी दूसरी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर अली खान के साथ रहते हैं।

माता-पिता को लेकर क्या है कहना?
इससे पहले एक इंटरव्यू में सारा से उनके माता-पिता को लेकर भी सवाल पूछा गया था। जिसपर उन्होंने कहा था, अगर आप ही खुश नहीं हैं तो फिर अपने बच्चों को कैसे खुश रख पाएंगे। उन्होंने हवाई जहाज का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे हवाई जहाज में कहा जाता है कि पहले आप अपना मास्क पहनें फिर दूसरे की सहायता करें। अगर आप खुद ही घुटन से जी रहे हैं तो फिर अपने बच्चों को मास्क कैसे लगाएंगे। उन्होंने कहा कि आज मेरे पास एक घुटन भरे घर के बजाय दो खुशहाल घर हैं, तो मैं बहुत खुश हूं।

14 फरवरी को रिलीज होगी सारा की अगली फिल्म
बता दें सारा ने फिल्म केदारनाथ से 2018 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ दिखाई दी थीं। इसके बाद वह रणवीर सिंह के साथ फिल्म सिंबा में नजर आईं। फिलहाल वह अपनी आने वाली फिल्म लव आजकल के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जो 14 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में सारा कार्तिक आर्यन के साथ दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications