कवि मनोज मुंतशिर ने अकबर, हुमॉयू और जहॉगीर को बताया ग्लोरिफाइड डकैत, देखें video जिस पर मचा बवाल
नई दिल्ली, 26 अगस्त। देश के जाने- माने शायर कवि मनोज मुंतशिर ने दो दिना पहले एक वीडियो जारी कर ऐसा बयान दिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मचा हुआ है। कई लोग कवि मनोज की कही बातों को सपोर्ट कर रहे हैं वहीं एक विशेष विचारधारा के लोग उनको ट्रोल करते हुए जवाब दे रहे हैं। दरअसल मनोज मुंतशिर ने 24 अगस्त की दोपहर को अपना एक नया वीडियो ट्वीटर पर अपलोड किया जिसमें उन्होंने अकबर, हुमॉयू और जहॉगीर को ग्लोरिफाइड डकैत बताया। जिसके बाद इस मुद्दे पर जमकर बहस छिड़ गई है।

मनोज मुंतशिर ने अपने वीडियो में बोली ये बात....
पहले बता दें मनोज मुंतशिर ने अपने वीडियो में कहा- "कई सदियों से हमने अपने इतिहास की जमीनें लवारिश छोड़ रखी है, हम इस हद तक ब्रेन वॉस्ड हो गए कि अचानक हमारी प्री प्राइमरी टेक्स बुक से ग से गणेश हटाकर ग से गधा लिख दिया गया लेकिन हमारे माथे पर बल तक नहीं पड़ा। हमारे घर तक आने वाली सड़कों के नाम भी किसी अकबर, हुमॉयू और जहॉगीर जैसे ग्लोरिफाइड डकैत के नाम पर रख दिए गए और हम रिबन काटते हुए मौका परस्त नेताओं को देखकर तालियां बजाते रहे।

मनोज ने पूछा किसी ब्राह्मण को रावण की स्तुति करते हुए देखा है?
मनोज मुंतशिर ने आगे कहा "चितौड़गढ़ में 30 हजार सिविलियन्स को जेहाद के नाम पर काट डालने वाला आदर्श राजा था, आगरे के बाजार के सामने मीना बाजार लगवाने वाला राजा जिल्लेइलाही था। जिल्लेइलाही मतलब खुदा की परछाईं, ये कौन सा ख़ुदा है जिसकी परछाई इतनी काली है। अपने हीरोज और विलेन जात-पात से ऊपर उठकर चुनिए जो इस महान देश की परंपरा है। रावण कौन था एक ब्राह्मण था, भगवान ब्रम्हा के डॉयरेक्ट ब्लड लाइन में जन्मा था, लेकिन आपने किसी ब्राह्मण को रावण की स्तुति करते हुए देखा है"।
मनोज शुक्ला, मेरे पास 17 पीढ़ियों की वंशावली है। भारत में जब ज़मीन की पहली पैमाइश हुए तब से मेरे पुरखों के नाम लैंड रिकॉर्ड में हैं। तुम्हारे पास क्या है? मेरे पास बुद्ध, कबीर, रैदास, सिद्धो कान्हो, बिरसा, फुले, साहू आंबेडकर से हीरो हैं। तुम्हारे हीरो की गर्दन पर हाथी का सिर है।
— Dilip Mandal (@Profdilipmandal) August 26, 2021
ट्वीटर पर वीडियो पर छिड़ी बहस, यूजर ने लिखी ये बात
मनोज मुंतशिर को जवाब देते हुए दिलीप मंडल नामक ट्वीटर यूजर ने लिखा मुझे अपना मालूम है। लेकिन आप लोग तो मुँह से पैदा होते हैं। इसलिए मनोज शुक्ला, किसी और से नहीं, खुद से पूछो कि किसके वंशज हो। अकबर के 9 रत्नों में 3 आप ही के लोग थे..... वहीं इन्हीं ने दूसरे ट्वीट में लिखा "मनोज शुक्ला, मेरे पास 17 पीढ़ियों की वंशावली है। भारत में जब ज़मीन की पहली पैमाइश हुए तब से मेरे पुरखों के नाम लैंड रिकॉर्ड में हैं। तुम्हारे पास क्या है? मेरे पास बुद्ध, कबीर, रैदास, सिद्धो कान्हो, बिरसा, फुले, साहू अंबेडकर से हीरो हैं। तुम्हारे हीरो की गर्दन पर हाथी का सिर है"।
अकबर ने हिन्दुओ का तीर्थ यात्रा टैक्स माफ किया था।
अकबर ने एक कानून गौरक्षा के लिए बनाया था, अगर मुग़ल काल में कोई गौहत्या करेगा तो उसे मौत की सजा होगी।
इसलिए अकबर हिंदुओं के दिलों पर राज करता था।
इतना सख्त कानून तो हिन्दू हृदय सम्राट मोदी योगी काल में भी नहीं बना आजतक। pic.twitter.com/5BLNTWqdb0
— Nadeem Ram Ali 🇮🇳 (@NadeemRamAli) August 26, 2021
एक यूजर ने बताई अकबर के शासन की अच्छाई
नदीम राम अली नामक यूजर ने लिखा "अकबर ने हिन्दुओ का तीर्थ यात्रा टैक्स माफ किया था।अकबर ने एक कानून गौरक्षा के लिए बनाया था, अगर मुग़ल काल में कोई गौहत्या करेगा तो उसे मौत की सजा होगी। इसलिए अकबर हिंदुओं के दिलों पर राज करता था। इतना सख्त कानून तो हिन्दू हृदय सम्राट मोदी योगी काल में भी नहीं बना आजतक।
Bio main Proud Hindu lekhne wale hindu zyada khtre main hai
— Amrita/অমৃতা (@acharjee_roy) August 26, 2021












Click it and Unblock the Notifications