मोदी जी की जन-धन-लूट योजना के तहत एक और घोटाला, राहुल गांधी ने साधा निशाना

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हुए महाघोटाले के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आड़े हाथ लिया हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी पर चुटकी लेते हुए पंजाब नेशनल बैंक में 11,500 करोड़ रुपये के हुए घोटाले को पीएम की 'जन धन लूट योजना' बताया है। वहीं उन्होंने कहा कि नीरव मोदी की तरह देश में एक और घोटाला हो गया है। 390 करोड़ रुपये के इस घोटाले में दिल्ली का एक ज्वेलर शामिल है। उन्होंने कहा कि यह भी नीरव मोदी और माल्या की तरह गायब हो गया।

PNB घोटाले को राहुल ने बताया पीएम मोदी की जन धन लूट योजना

राहुल गांधी पीएम मोदी पर हमला बोलने के लिए कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। कर्नाटक के अतानी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी और उनकी पार्टी पर झूठ बोलने, वादे पूरा नहीं करने, भ्रष्टाचार पर चुप रहने, नफरत फैलाने और अपनी बड़ाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग कि प्रधानमंत्री यह बताएं कि नीरव मोदी 22 हजार करोड़ रुपये लेकर कैसे भाग गया।

वहीं, राहुल गांधी ने एक और ट्वीट में लिखा 22000 करोड़ रुपये का घोटाला होता है, नीरव मोदी हिंदुस्तान के बैंक से 22000 करोड़ रुपये उठाकर भाग जाता है और मोदी जी कहते हैं 'कार्रवाई करेंगे'। पहले ये बताईए मोदी ने 22000 करोड़ रुपये बैंक से कैसे निकाले?

बता दें कि पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के बाद बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही है। कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी चाहती तो नीरव मोदी को विदेश भागने से पहले रोका जा सकता था, वहीं बीजेपी का आरोप है कि यह घोटाला 2011 से चला आ रहा है। पीएनबी घोटाले में देश की जांच एजेंसियां नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन दोनों मुख्य आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+