PNB SCAM: फर्जी LOU के जवाब में ED का LR हथियार, दुनियाभर में बंद कराएगा नीरव मोदी का स्टोर
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 11400 करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला करने वाले नीरव मोदी के खिलाफ तमाम जांच एजेंसियां लगातार कोशिशें कर रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय लगातार नीरव मोदी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। नीरव मोदी के दुनियाभर में फैले बिजनेस और डायमंड स्टोर पर छापेमारी करने के लिए ईडी ने संबंधित एजेंसियों को संपर्क किया है, ताकि इनपर भी कार्रवाई की जा सके।

कार्रवाई के लिए लिखा एलआर
नीरव मोदी के दुनियाभर के कई देशों में स्टोर हैं, जिसमें मकाऊ, न्यूयॉर्क, लॉस वेगस, होनोलूलू, हॉगकॉग और बीजिंग भी शामिल हैं। ईडी ने लेटर्स ऑफ रिक्वेस्ट यानि एलआर को दुनियाभार की तमाम एजेंसियों को भेजा है, जिसमे नीरव मोदी के खिलाफ सबूतों को भी भेजा गया है और उनसे कहा गया है कि नीरव मोदी के स्टोर्स को सीज कर दें। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने यह फैसला नीरव मोदी के स्टोर पर होने वाली बिक्री को रोकने के लिए लिया है, सभी देशों की एजेंसियों से कहा गया है कि वह इस मामले में कार्रवाई करें।

क्या है एलआर
आपको बता दें कि एलआर प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत दूसरे देशों की एजेंसियों को भेजा जाता है और उनसे कार्रवाई करने की अपील की जाती है। एक हफ्ते पहले भी नीरव मोदी ने मकाउ में अपना स्टोर खोला था। तकरीबन तीन महीने पहले नीरव मोदी ने न्यूयॉर्क, लॉस वेगस, होनोलूलू, सिंगापुर, बीजिंग में अपने स्टोर खोले थे। वहीं हॉगकॉग में नीरव मोदी ने चार नए शोरूम खोले थे। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम नीरव मोदी की और भी स्टोर को सीज करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

5100 करोड़ की संपत्ति जब्त
ईडी ने नीरव मोदी के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि उसने डायमंड, गोल्ड और अन्य जेवर जिसकी कीमत 56.49 बिलियन रूपए हैं को सीज किया है, यह छापेमारी 52 अलग-अलग ठिकानों पर की गई है। वहीं गुरुवार को ईडी ने 17 ठिकानों व शुक्रवार को 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने कुल 5100 करोड़ रुपए की संपत्ति को जब्त किया है।
इसे भी पढ़ें- PNB Scam: पीएम मोदी पर कांग्रेस का हमला, 'चौकीदार सो रहा है और चोर भाग गया'












Click it and Unblock the Notifications