PNB Scam: राहुल गांधी ने अरुण जेटली पर किया बड़ा हमला, कहा- बेटी को बचाने के लिए हैं चुप

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक के मुंबई स्थित एक शाखा में हुए 12,700 करोड़ रुपए के घोटाले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी की है। राहुल ने अपनी टिप्पणी में वित्त मंत्री अरुण जेटली पर करारा हमला किया है। आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट @OfficeOfRG पर राहुल लिखा है कि - 'अब यह खुलासा हो गया है कि पीएनबी घोटाेले पर वित्त मंत्री अपनी वकील बेटी को बचाने के लिए चुप हैं, जिसे आरोपी की ओर से घोटाले के सार्वजनिक होने से पहले बड़ी धनराशि दी गई थी। अगर अन्य कानूी फर्मों पर CBI ने छापेमारी की है, तो उनकी फर्म पर क्यों नहीं?' इससे पहले 19 फरवरी को राहुल ने ट्वीट किया है कि-'पहले ललित फिर माल्या, अब नीरव भी हुआ फरार , कहाँ है 'न खाऊँगा, न खाने दूँगा' कहने वाला देश का चौकीदार?, साहेब की खामोशी का राज़ जानने को जनता बेकरार, उनकी चुप्पी चीख चीख कर बताए, वो किसके हैं वफादार।'

अपनी बेटी को बचाने के लिए PNB पर चुप हैं जेटली- राहुल

इससे पहले 17 फरवरी को राहुल ने कहा था कि यह 22,000 करोड़ रुपये का घोटाला उच्च स्तर की सुरक्षा के बिना नहीं किया जा सकता है। यह पहले से ही सरकार में लोगों को पता था अन्यथा यह संभव ही नहीं है। प्रधानमंत्री को आगे आकर सवालों का जवाब देना होगा। राहुल ने कहा कि नीरव मोदी 22 हजार करोड़ रुपए लिया है। उन्होंने कहा कि पीएम और वित्त मंत्री अरुण जेटली चुप क्यों है? नीरव मोदी के फंक्शन में जाने के सवाल पर राहुल ने कहा है कि मेरे ऊपर जो आरोप लगा रहे हैं ,ऐसी कोई बात नहीं। बात को डाइवर्ट करने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+