PNB महाघोटाला मामले में CBI ने दाखिल की चार्जशीट, कई बड़े नाम शामिल
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक के 13000 करोड़ के महाघोटाला मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में इलाहाबाद बैंक की एमडी समेत कई बड़े नाम शामिल है। इस चार्जशीट में मुंबई आधारित फर्म के तीन पार्टनर, पंजाब नेशनल बैंक के एमडी और सीईओ के खिलाफ बैंक फ्रॉड को मामला दर्ज किया गया है। इस चार्जशीट में चारों आरोपियों पर लापरवाही बरतने और RBI के दिशा-निर्देशों के पालन नहीं करने का आरोप लगा है। इन अधिकारियों पर आरबीआई की ओर से जारी किए गए 2016 के स्विफ्ट कंट्रोल सिस्टम के सर्कुलर के हिसाब से काम नहीं करने का आरोप लगा।

पीएनबी घोटाला मामले में सीबीआई ने अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीबीआई ने दो अलग अलग एफआईआर दर्ज किए हैं जिसमें से ज्यादातार आरोपियों का नाम पर दोनों चार्जशीट में दाखिल है। सीबीआई द्वारा दाखिल पहली एफआईआर में नीरव मोदी, एमी, निशाल और मेहुल चोकसी समेत कई नाम शामिल है, जबकि दूसरी एफआईआर में चोकसी, गीतांजली जेम्स जैसे बड़े नाम शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications