PMAY-U Houses: ओडिशा में पीएम आवास योजना अंतिम चरण में, OUHM ने उठाया बड़ा कदम

Odisha: ओडिशा शहरी आवास मिशन (OUHM) के तहत आवास और शहरी विकास विभाग ने यूएलबी को कई सुझाव दिए हैं। दरअसल, प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत ओडिशा में 12 महीनों के भीतर 47,000 घरों का निर्माण किया जाना है। घरों को निर्माण पूरा करने के लिए सरकार ने शहरी स्थानीय निकायों (ULB) के लिए 100 दिनों का टारगेट दिया है।

दरअसल, यूएलबी को ये कहा गया है कि पीएम आवास स्कीम बंद होने में लगभग एक वर्ष का समय है। ऐसे में 47,000 घरों का निर्माण करना एक बड़ा लक्ष्य है, जिसे 12 महीनों के भीतर पूरा करना भी है। यूएलबी ने कहा कि आवास इकाइयों के पूरा होने का सीधा असर आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय से किश्तों के जारी होने और राज्य में योजना के सुचारू कामकाज पर पड़ता है।

PMAY-U Houses in Odish

बता दें कि पीएमएवाई-यू परियोजना के ओडिशा में लागू हुए 9 वर्ष हो चुके हैं। इस स्कीम के तहत 1,71,631 आवास बनाए जाने का लक्ष्य है। जिसमें से 1,51,243 घर, लगभग 88 प्रतिशत स्वीकृत किये जा चुके हैं, जबकि लगभग 23 प्रतिशत स्वीकृत मकान अभी भी पूरे नहीं हुए हैं।

यूएलबी को 4 मार्च, 2024 तक स्वीकृत आवास इकाइयों को पूरा करने के लिए कहा गया है। यूएलबी के प्रदर्शन को परियोजनाओं के निष्पादन और घरों के पूरा होने के आधार पर मापा जाएगा। उच्च प्रदर्शन करने वाले यूएलबी को भी सम्मानित किया जाएगा।

ओयूएचएम अधिकारियों के अनुसार, पीएमएवाई-यू के तहत शहरी क्षेत्रों में कुल 28,472 आवास इकाइयां निर्माण के विभिन्न चरणों में हैं, जबकि पिछले तीन महीनों में स्वीकृत 18,769 आवास इकाइयों को भी जल्द से जल्द पूरा करने की जरूरत है।

अब तक के अपडेट

  • 1 साल में 47,000 घर बनाए जाएंगे
  • 28,472 निर्माणाधीन
  • 18,769 और नये स्वीकृत
  • तय समय सीमा में नहीं बने घर तो यूएलबी को उठाना होगा खर्च।

दो सप्ताह पहले यूएलबी को समय सीमा के भीतर काम खत्म करने या परियोजना के तहत स्पिलओवर फंड को अपने खजाने से खर्च करने का वचन देने के लिए कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+