भारत पहुंचे सिंगापुर के पीएम, कई मुद्दों पर करेंगे वार्ता
नई दिल्ली। सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग अपनी पांच दिवसीय यात्रा के लिए भारत पहुंच गए हैं। ली दोनों देशों के व्यापार, निवेश,सहित तमाम क्षेत्रों के द्विपक्षीय संबंधों को और भी बेहतर बनाने के लक्ष्य से भारत आए हैं।

प्रधानमंत्री ली के साथ उनकी पत्नी हो चिंग, सिंगापुर की सरकार के प्रमुख मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल भी भारत आया है।
भोज में हुए शामिल
ली अपनी यात्रा के दौरान भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे। ली भारत में रहने वाले सिंगापुर के नागरिकों की ओर से आयोजित कराए गए एक अभिनंदन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
इससे पहले ली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित भोज में शामिल हुए।
सोमवार (3 अक्टूबर )को भारत पहुंचे ली का स्वागत इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया।












Click it and Unblock the Notifications