पीएम बोले- कांग्रेस आतंकवाद पर बनी फिल्म 'द केरला स्टोरी' का विरोध करके आतंकी प्रवृतियों का साथ दे रही

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले बेल्‍लारी में प्रधानमंत्री नरेंद मोदी शुक्रवार को बेल्‍लारी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। उन्‍होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वो राज्य में मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास करते हैं।

pm

कनार्टक विधानसभा चुनाव में भाजपा का प्रचार करने बेल्‍लारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में शुक्रवार को रिलीज हुई द केरला स्‍टोरी फिल्‍म का चिक्र करते हुए कांग्रेस पर वोट बैंक के लिए के लिए आतंंकवाद का बचाव करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस आतंकी प्रवृतियों के साथ खड़ी है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा 'द केरला स्टोरी' फिल्म आतंकी साजिश पर आधारित है। ये फिज्‍म आतंकवाद की बदसूरत सच्चाई को दिर्शाती है और आतंकवादियों के डिजाइन को उजागर करती है।
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस आतंकवाद पर बनी फिल्म का विरोध कर रही है और आतंकी प्रवृतियों के साथ खड़ी है। कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए आतंकवाद का बचाव किया है।

मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास करते हैं

बेल्‍लारी में जनसभाा में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कांग्रेस जीतने की राजनीति के लिए फर्जी नैरेटिव और सर्वे बनाती है। कांग्रेस राज्य में मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर आतंकवादियों के साथ खड़े होने और पीछे से राजनीतिक सौदेबाजी में शामिल होने का भी आरोप लगाया।

केरल के मंत्रियों ने प्रतिबंध की मांग की थी

बता दें केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जो आज रिलीज हुई थी। केरल के कई मंत्रियों ने फिल्म का विरोध किया था और इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।

कांग्रेस का घोषणापत्र तुष्टीकरण के लिए है

पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का घोषणापत्र तुष्टीकरण के लिए है, यह सभी प्रतिबंधों के बारे में है। कर्नाटक के लोग उनकी (कांग्रेस) तुष्टीकरण की राजनीति देख रहे हैं। वे मेरे द्वारा बजरंग बली का आह्वान को नापसंद करते हैं।पीएम ने दोहराया कि इस बार के चुनाव में कर्नाटक की जनता कांग्रेस को सिखाएगी।

हमारे पास कर्नाटक को नंबर 1 बनाने का रोडमैप है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हमारे पास कर्नाटक को नंबर 1 बनाने का रोडमैप है। लेकिन कांग्रेस के घोषणापत्र में केवल नकली कथाएं और प्रतिबंध हैं। वे ऐसी स्थिति में हैं कि वे कांप रहे हैं। वे मुझे बजरंग बली का आह्वान करना पसंद नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+