आनंदीबेन पटेल के बयान से नाराज जशोदाबेन ने कहा- 'मेरे राम हैं नरेंद्र मोदी'
Recommended Video

अहमदाबाद: मध्य प्रदेश की राज्यपाल और गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शादी नहीं की है, जिसके जवाब में प्रधानमंत्री की परित्यक्ता पत्नी जशोदाबेन ने हैरानी जताई और कहा कि आनंदीबेन की प्रतिक्रिया अशोभनीय और प्रधानमंत्री की छवि खराब करने वाली है। जशोदाबेन ने कहा कि नरेंद्र मोदी मेरे लिए बहुत ही सम्माननीय है, वह मेरे राम हैं।

आनंदबेन ने कहा था पीएम मोदी ने नहीं की शादी
आनंदबेन के बयान ने मुझे काफी हैरान किया कि नरेंद्र भाई ने शादी नहीं की। जबकि 2014 में लोकसभा चुनावों के दौरान हलफनामे में उल्लेख किया है कि उन्होंने शादी की है और उसमें पत्नी के रूप में मेरा नाम बताया है। जशोदाबेन ने एक वीडियो मैसेज में ये बात कही।

जशोदाबेन ने कहा- मेरे राम हैं पीएम मोदी
अपने भाई के मोबाइल फोन से बनाए गए एक वीडियो में जशोदाबेन ने कहा कि एक सुशिक्षित महिला जो कि गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी है, उसके द्वारा एक टीचर (जशोदाबेन) के बारे में इस तरह बोलना बहुत ही अशोभनीय है। उनके इस आचरण ने भारत के प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने का काम किया किया है। वह मेरे लिए बहुत ही सम्माननीय है, वह मेरे राम हैं।

भाई अशोक मोदी ने भी जताई हैरानी
उनके भाई अशोक मोदी ने कहा कि जब सोशल मीडिया पर देखा तो उन लोगों को इस बात का यकीन नहीं था कि आनंदीबेन ने इस प्रकार को कोई बयान दिया होगा। लेकिन अखबारों में देखकर यकीन हुआ कि उन्होंने ऐसा बयान दिया था। इसलिए हमनें इसपर जवाब देने का फैसला किया और एक लिखित बयान भी जारी किया जिसे जशोदाबेन वीडियो में पढ़ रही थीं।
-
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
UDAN 2.0 Scheme: देश में 100 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे, केंद सरकार ने उड़ान-2.0 योजना को दी मंजूरी -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
Delhi: गैस किल्लत पर भड़कीं आम आदमी पार्टी, दिल्ली विधानसभा के बाहर विधायकों ने किया प्रदर्शन -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications