PM मोदी रैलियों में भी करते हैं टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल?
बिहार के इस मंत्री खोल पोल,PM मोदी रैलियों में भी करते हैं टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल
पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिहार में विशाल रैली को संबोधित किया। इस रैली के बाद पीएम मोदी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। तस्वीर में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेलीप्रॉम्प्टर की मदद से रैली को संबोधित कर रहे हैं। दरअसल रविवार को बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने फ़ोटो ट्वीट की, जिससे साफ-साफ दिख रहा है कि पीएम मोदी ने राजनीतिक रैलियों में टेलीप्रॉम्प्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इस तस्वीर के वायरल होने के बाद बीजेपी ने सफाई देते हुए कहा है कि यह कोई वाद-विवाद का विषय नहीं। आंकड़ों को सही-सही पढ़ने में कोई गलती न हो इसलिए पीएम मोदी की रैलियों में टेलिप्रॉम्पटर का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके भाषण लिखे नहीं होते। सरकारी योजनाओं के आंकड़ों की जानकारी टेलिप्रॉम्पटर के जरिए लेते हैं, ताकि आंकड़ों में कोई गलती न हो।
वहीं पीएम मोदी द्वारा टेलिप्रॉप्टर के इस्तेमाल पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने चुटकी ली और लिखा कि अपनी योजनाओं को लेकर कोई भी झूठ बोल सकता है, जुमला फेकं सकता है। बिहार में हार की संभावना ने पीएम मोदी को इस कदर हिला दिया है कि उन्हें अब हिंदी में भी भाषण देने के लिए टेलिप्रॉम्पटर का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
गांधी मैदान, पटना में "संकल्प रैली" को संबोधित करते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी। pic.twitter.com/ykRRuOMxgr
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) March 3, 2019












Click it and Unblock the Notifications