प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, कोरोना काल में देश के नाम 11वां संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित, कोरोना काल में देश के नाम 11वां संबोधन
नई दिल्ली, 19 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह 9 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से ये जानकारी शुक्रवार को सुबह ही दी गई है। कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये 11वां राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। इससे पहले पीएम मोदी कोरोमा काल में 10 बार देश की जनता को संबोधित कर चुके हैं। पीएम मोदी आज अपने संबोधन के बाद तीन दिन के उत्तर प्रदेश के दौरे के लिए भी रवाना होंगे।

Recommended Video
पीएमओ की ओर से ट्वीट कर शुक्रवार (19 नवंबर) को कहा गया, ''आज श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व है। आज प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के महोबा में सिंचाई से संबंधित प्रमुख योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। फिर, वह 'राष्ट्र रक्षा सम्पर्ण पर्व' के लिए झांसी जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों से पहले वह सुबह नौ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे।''
पीएम मोदी ने पिछली बार 22 अक्टूबर को किया था संबोधित
पीएम मोदी ने इससे पहले 22 अक्टूबर 2021 को देश को संबोधित किया था। इस संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना वैक्सीन की 100 करोड़ डोज को लेकर बात की थी। पीएम मोदी ने लोगों से वैक्सीन लेने की अपील भी की थी। वहीं कोरोना को लेकर अभी भी सावधान रहने की बात कही थी।
कोरोना काल में पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी ने 19 मार्च 2020 को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने जनता कर्फ्यू की बात कही थी। वहीं पीएम मोदी ने अपने 24 मार्च 2020 के दूसरे संबोधन में 21 दिन के कोरोना लॉकडाउन का ऐलान किया था।












Click it and Unblock the Notifications