अपना मंदिर बनाए जाने की खबर से हैरान और दुखी पीएम मोदी
नई दिल्ली। इसमें किसी को शक नहीं है कि पीएम मोदी का व्यक्तित्व आम लोगों के लिए प्रेरणाश्रोत है, वो गुजरात के बहुत लोगों के लिए भगवान तुल्य हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनका मंदिर ही बना दिया जाये। इसलिए शायद पीएम मोदी बहुत ज्यादा दुखी और हैरान हैं। अपनी इस परेशानी का जिक्र मोदी ने अपने ट्विट में किया है।
आज सुबह मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि मैं आपना मंदिर बनने वाली खबर काफी हैरान और परेशान हूं। यह संस्कृति के खिलाफ है इससे अच्छा होता कि लोग अपना समय और संसाधन 'स्वच्छ भारत अभियान' में लगाते। मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि वो प्लीज ऐसा ना करें।
If you have time & resources, please devote the same towards fulfilling our dream of a Clean India.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2015 आपको बता दें कि गुजरात के राजकोट शहर के एक गांव में पीएम मोदी का मंदिर बनाया गया है, पहले वहां मोदी की एक फोटो थी लेकिन अब फोटो की जगह मोदी की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इस मंदिर को बनवाने में पौने दो लाख रुपये खर्च हुए हैं।
Building such Temples is not what our culture teaches us. Personally, it made me very sad. Would urge those doing it not to do it.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 12, 2015 वैसे इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के नाम पर भी मंदिर बन चुका है।
PM Narendra Modi's temple built by BJP supporters in Rajkot (Gujarat) pic.twitter.com/eWeefwm2z8
— ANI (@ANI_news) February 12, 2015 












Click it and Unblock the Notifications