क्वाड देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाएंगे पीएम मोदी

नई दिल्ली, 14 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्वाड देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मैरिसन, जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ इस बैठक में हिस्सा लेंगे। यह बैठक 24 सितंबर को अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में होगी। बैठक में नेता 12 मार्च 2021 को हुई बैठक बाद प्रोग्रेस की समीक्षा करेंगे साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर बात करेंगे।

Recommended Video

    Quad Summit: क्वाड देशों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए America जाएंगे PM Modi | वनइंडिया हिंदी
    pm

    पूरी दुनिया इस समय कोरोना महामारी से लड़ रही है। महामारी के बीच मार्च माह में क्वाड वैक्सीन अभियान की शुरुआत की गई थी। ऐसे में इस बैठक में इस अभियान की समीक्षा की जाएगी, साथ ही साइबर सिक्योरिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, उभरती तकनीक, समुद्री जीवों की सुरक्षा, आपदा में मानवीय सहयोग, पर्यावरण में बदलाव और शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। अमेरिका के दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूएनजीए के 76वें सेशन को भी 25 सितंबर को संबोधित करेंगे जोकि न्यूयॉर्क में आयोजित होगी। माना जा रहा है कि अमेरिका के दौरे पर पीएम मोदी नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक भी कर सकते हैं। इसके बाद पीएम न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे।

    क्वाड यानि क्वाड्रिलेटरल डायलॉग जिसे हिंदी में चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता भी कहते हैं। इसमे अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत शामिल हैं। यह एक रणनीतिक मंच है जहां पर सदस्य देश आपस में शिखर सम्मेलन, सूचनों का आदान-प्रदान और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। अमेरिका के दौरे पर अगर प्रधानमंत्री द्विपक्षीय बैठक करते हैं तो कोरोना काल के बाद पीएम मोदी की यह पहली आमने-सामने की बैठक होगी। इससे पहले पीएम मोदी फोन और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही बैठक कर रहे थे। फिलहाल पीएम मोदी के अमेरिका के कार्यक्रम को अधिकारी अंतिम रूप देने का काम कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+