PM Modi के आज से मैराथन दौरे, 4 से 6 मार्च तक 5 राज्यों में देंगे कई सौगात, जानिए पूरा शेड्यूल

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 से 6 मार्च के बीच तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार का दौरा करेंगे। पीएम मोदी बिजली, सड़क, रेल, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और बुनियादी ढांचे से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

5 दिन में दूसरी बार प्रधानमंत्री मोदी बिहार जा रहे हैं। जहां एक बार फिर सौगातों का पिटारा जनका के लिए खोलेंगे। इसके अलावा तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल भी जाएंगे।

PM Narendra Modi

जानिए आज का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री सोमवार यानी 4 मार्च को तेलंगाना का दौरा करेंगे, जहां वह आदिलाबाद में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में 56,000 करोड़ रुपए से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम हैदराबाद में नागरिक उड्डयन अनुसंधान संगठन (CARO) का उद्घाटन करेंगे।

वहीं तेलंगाना के पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट (यूनिट-2) तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना को समर्पित करेंगे। पीएमओ की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल टेक्नोलॉजी पर आधारित यह परियोजना तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी और भारत में एनटीपीसी के सभी बिजली स्टेशनों के बीच लगभग 42 प्रतिशत की उच्चतम बिजली उत्पादन दक्षता होगी। इस परियोजना का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।

आदिलाबाद में उसी सार्वजनिक कार्यक्रम से प्रधान मंत्री झारखंड के चतरा में उत्तरी करणपुरा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की 660 मेगावाट (यूनिट -2) भी समर्पित करेंगे। पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के सीपत, बिलासपुर में फ्लाई ऐश आधारित लाइट वेट एग्रीगेट प्लांट भी समर्पित करेंगे।

उसी दिन प्रधानमंत्री तमिलनाडु के कलपक्कम में भाविनी का भी दौरा करेंगे। जहां कलपक्कम में भारत के स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर की कोर लोडिंग की शुरुआत देखेंगे, जो भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

5 मार्च को तेलंगाना से रवाना ओडिशा रवाना

प्रधानमंत्री 5 मार्च को तेलंगाना के संगारेड्डी जाएंगे जहां वह 6,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। उसी दिन प्रधान मंत्री ओडिशा के चंडीखोल के लिए रवाना होंगे, जहां वह 19,600 करोड़ रुपए की विकासात्मक परियोजनाओं का अनावरण करेंगे।

बंगाल के बाद बिहार को देंगे सौगात

पांच राज्यों की अपनी यात्रा के तीसरे दिन प्रधान मंत्री मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे, जहां वह कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बिहार के लिए रवाना होंगे, जहां वह बेतिया में करीब 12,800 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+