मोदी आज जाएंगे गुजरात, शपथ ग्रहण से पहले मां हीराबेन से लेंगे आशीर्वाद

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज गुजरात जाएंगे। यहां मोदी अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लेंगे और कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले मोदी 23 अप्रैल को अहमदाबाद गए थे, वोट डालने से पहले उन्होंने मां से मुलाकात की थी। गुजरात प्रदेश भाजपा प्रमुख जीतू वाघाणी के मुताबिक- मोदी और शाह आज अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां पार्टी नेताओं, समर्थकों और कई धार्मिक-सामाजिक संगठन के लोगों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

मोदी शपथ ग्रहण से पहले मां हीराबेन से लेंगे आशीर्वाद

मोदी शपथ ग्रहण से पहले मां हीराबेन से लेंगे आशीर्वाद

इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया, नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया, एनडीए के पास 353 सांसदों का बहुमत है।

समर्थन पत्र सौंपा

समर्थन पत्र सौंपा

इसे पहले भाजपा और एनडीए के दलों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर अपना समर्थन पत्र सौंपा। नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल ने एक दिन पहले पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद राष्ट्रपति ने नई सरकार के चुनाव तक उनको पद पर रहने को कहा था।

अमित शाह के साथ दिग्गज नेता थे मौजूद

अमित शाह के साथ दिग्गज नेता थे मौजूद

अमित शाह के साथ शिरोमणि अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, सुषमा स्वराज, राजनाथ सिंह, उद्धव ठाकरे, नितिन गडकरी, के पलानीस्वामी, कोनार्ड संगमा, निफियो रियो मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+