PM मोदी आज लखनऊ में करेंगे अटल जी की विशाल प्रतिमा का अनावरण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ जा रहे हैं। देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी लोक भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की विशाल कांस्य प्रतिमा का अनावरण करेंगे। लोक भवन में बनाई गई अटल जी की ये प्रतिमा 25 फीट ऊंची है, जो कांसे से बनी है। इस प्रतिमा को जयपुर के कलाकारों ने बनवाया है।

PM Narendra Modi To Unveil Atal Bihari Vajpayees Statue In Lucknow Today

पीएम के दौरे के मद्देनजर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध-प्रदर्शन और हिंसा को लेकर देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई हैय़ राजधानी लखनऊ के सबसे हाई सिक्योरिटी ज़ोन इलाका लोकभवन और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

अटलजी की प्रतिमा के अनावरण के बाद पीएम मोदी सीजी सिटी में स्थापित होने वाले अटल बिहारी चिकित्सा विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। लोक भवन में लगभग आधे घंटे का कार्यक्रम होगा। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+