जम्मू कश्मीर बाढ़ पीड़ितों से साथ दीवाली मनाएंगे PM मोदी
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बार अपनी दिवाली जम्मू कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के साथ मनाएंगे। मोदी ने तय किया है कि है वो दीवाली के दिन कश्मीर जाएंगे और बाढ़ पीड़ितों के साथ अपनी दाली मनाएंगे।

मोदी के इस मंशा के पीछे कोई अच्छी बातें तलाश रहा है तो वहीं इसके पीछे की मंशा पर सवाल भी उठाए हैं। पीएम मोदी ने खुद ट्विटर पर इस बात का ऐलान किया है कि 23 अक्टूबर को दिवाली के दिन कश्मीर में रहूंगा और उन भाई-बहनों के साथ रहूंगा, जो दुर्भाग्यपूर्ण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
मोदी के इस कदम की सहारना करते हुए जम्मू और कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने इसे एक अच्छा कदम बताया है। वहीं जम्मू कश्मीर की विपक्षी पार्टी पीडीपी ने कहा कि अगर मोदी ईद में आते तो बेहतर होता। वहीं कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मोदी की इस दौरे के टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह पहल तब और अच्छी लगती अगर राज्य में चुनाव न होने होते।












Click it and Unblock the Notifications