पीएम मोदी आज करेंगे 'गरीब कल्याण रोजगार अभियान' की शुरूआत, स्किल्ड मजदूरों को मिलेगा लाभ

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (20 जून) गरीब कल्‍याण योजना की शुरुआत करेंगे। इस अभियान को पीएम मोदी बिहार के खगड़िया जिले में लॉन्च करेंगे। इस मौके पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी मौजूद रहेंगे। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के दौरान लॉकडाउन में अपने राज्यों और गांव वापस लौटकर आए लाखों प्रवासी मजदूरों के रोजगार और पुनर्वास के लिए पूरा मेगा प्लान तैयार किया गया है। इस अभियान के तहत 50,000 करोड़ रुपये के सार्वजनिक कार्य कराए जाएंगे।

पीएम मोदी आज करेंगे गरीब कल्याण रोजगार अभियान की शुरूआत, स्किल्ड मजदूरों को मिलेगा लाभ

पीएमओ के मुताबिक 6 राज्यों के116 जिलों में 125 दिनों तक यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के सरकारी तंत्र प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए मिशन मोड में काम करेंगे। पीएमओ के बयान के मुताबिक पीएम मोदी 20 जून यानी आज सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस अभियान की शुरुआत करेंगे। अभियान बिहार के खगड़िया जिले के ग्राम-तेलिहार, ब्लॉक- बेलदौर से लॉन्च किया जाएगा। आगे पांच अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्री भी इस वर्चुअल लॉन्च में शामिल होंगे।

50 हजार करोड़ का फंड

पीएमओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह अभियान 12 विभिन्न मंत्रालयों/विभागों- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, खान, पेयजल और स्वच्छता, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, नई और नवीकरणीय ऊर्जा, सीमा सड़क, दूरसंचार और कृषि का एक समन्वित प्रयास होगा। पीएमओ के मुताबिक 125 दिनों के इस अभियान में 50 हजार करोड़ रुपये के फंड से एक तरफ प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए विभिन्न प्रकार के 25 कार्यों को तेजी से कराया जाएगा। तो वहीं दूसरी तरफ देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+