PM मोदी आम बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रावधानों पर आज करेंगे वेबिनार को संबोधित, जानें इसका उद्देश्य
PM मोदी आम बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रावधानों पर आज करेंगे वेबिनार को संबोधित, जानें इसका उद्देश्य
नई दिल्ली, 26 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सुबह 10 बजे आम बजट-2022 में
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए किए गए प्रावधानों पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस वेबिनार में तीन सत्र रखे गए हैं। इनमें आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, ई संजीवनी और टेलीमेंटल स्वास्थ्य कार्यक्रम शामिल हैं। तीन विषयगत सत्र 10:45 बजे से 13:50 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, वेबिनार का उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की विभिन्न पहलों को आगे बढ़ाने में हितधारकों को शामिल करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन बजट के बाद के वेबिनार के लिए टोन सेट करेगा।
इस वेबिनार में गहन विचार विमर्श भी किया जाएगा। हितधारकों के साथ संवादात्मक सत्रों के साथ-साथ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, नीति आयोग, उद्योग जगत, स्टार्टअप्स, शिक्षाविदों आदि के प्रख्यात वक्ताओं और विशेषज्ञों के साथ पैनल चर्चा होगी।
समापन सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल संयुक्त रूप से करेंगे। प्रधानमंत्री के संबोधन का डीडी न्यूज पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications