जानिए कभी योगा ने छोड़ने वाले पीएम मोदी ने क्यों छोड़ा आज योगा?
मोदी की मां हीराबेन की उम्र 95 साल है। वह गांधीनगर में अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं
गांधीनगर। इन दिनों पीएम नरेन्द्र मोदी गुजरात दौरे पर हैं, अपनी कड़े नियमों को लेकर काफी लोकप्रिय पीएम मोदी ने आज अपना योग का कार्यक्रम त्याग दिया और अपनी मां हीराबेन से मिलने घर चले गए, उन्होंने ना केवल सुबह का वक्त अपनी मां के साथ बिताया बल्कि ममता की छांव में आज सुबह का नाश्ता भी किया।
इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने स्वयं ट्विटर पर दी है, पीएम ने लिखा है कि आज मैंने योग नहीं किया और अपनी मां से मिलने गया। सुबह होने से पहले मां के साथ नाश्ता किया। उनके साथ समय गुजारकर बहुत अच्छा महसूस हुआ।
गौरतलब है कि अपनी मां के बेहद करीबी कहे जाने वाले पीएम मोदी को जब भी वक्त मिलता है वो उनके पास चले जाते हैं। पीएम बनने के बाद उनकी दिनचर्या काफी व्यस्त रहती है लेकिन वो अपनी मां के लिए समय निकाल ही लेते हैं। मालूम हो की मोदी की मां हीराबेन गांधीनगर में रहती हैं। उनकी उम्र 95 साल है। वह गांधीनगर में अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती हैं













Click it and Unblock the Notifications