मणिपुर में बनाया जा रहा देश का पहला राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय, पीएम मोदी ने कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली भारत मंडपम में अष्टलक्ष्मी महोत्सव का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब पूर्वोत्तर में पहला एम्स है। देश का पहला राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय मणिपुर में बनाया जा रहा है। लंबे समय से हम देखते आ रहे हैं कि कैसे विकास कार्यों को वोटों की संख्या से मापा जाता था।
दरअसल, दिल्ली भारत मंडपम में पहला अष्टलक्ष्मी महोत्सव 6 से 8 दिसंबर, 2024 तक मनाया जा रहा है। अष्टलक्ष्मी महोत्सव का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के जीवंत कपड़ा क्षेत्र, पर्यटन के अवसरों, पारंपरिक शिल्प कौशल और विशिष्ट भौगोलिक संकेत (GI) टैग वाले उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक गतिशील मंच प्रदान करना है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिमी क्षेत्र ने भारत की ग्रोथ स्टोरी में बड़ी भूमिका निभाई है। 21वीं सदी ईस्ट की है, एशिया की है, पूर्व की है, भारत की है। मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि भारत में भी आने वाला समय, पूर्वी भारत का है, हमारे पूर्वोत्तर का है।
कहा कि अष्टलक्ष्मी महोत्सव, नॉर्थ ईस्ट के बेहतर भविष्य का उत्सव है, ये विकास के नूतन सूर्योदय का उत्सव है, जो 'विकसित भारत' के मिशन को गति देने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि अब पूर्वोत्तर में पहला एम्स है। देश का पहला राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय मणिपुर में बनाया जा रहा है।
लंबे समय से हम देखते आ रहे हैं कि कैसे विकास कार्यों को वोटों की संख्या से मापा जाता था। चूंकि पूर्वोत्तर में वोट और सीटें कम हैं, इसलिए पिछली सरकारों ने वहां विकास पर ध्यान नहीं दिया। यह अटल जी की सरकार थी जिसने पूर्वोत्तर के विकास के लिए नया मंत्रालय बनाया।












Click it and Unblock the Notifications