'भाजपा परिवार से चलने वाली पार्टी नहीं है', पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज
'भाजपा परिवार से चलने वाली पार्टी नहीं है', पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कसा तंज
नई दिल्ली, 08 नवंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (07 नवंबर) को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित किया है। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं से पार्टी और लोगों के बीच "विश्वास का पुल" बनने का आग्रह किया। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के हर कार्यकर्ता को ये याद रखना चाहिए कि सेवा, संकल्प और त्याग के पार्टी के मार्गदर्शक मूल्यों के आधार पर लोगों के साथ संबंध बनाना चाहिए। नई दिल्ली में अपने 50 मिनट के समापन भाषण में, पीएम मोदी ने जोर देकर कहा, ''भाजपा सेवा, संकल्प और प्रतिबद्धता के मूल्यों पर चलती है और "एक परिवार के इर्द-गिर्द नहीं घूमती है। भाजपा परिवार द्वारा संचालित पार्टी नहीं है।''

पीएम मोदी ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में लोगों का विश्वास जीतेगी।केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं से इस बात का अनुरोध करती है कि वह पीएम मोदी की बातों को ध्यान में रखें। बैठक में शामिल हुए एक अन्य वरिष्ठ नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में हुए दो उपचुनावों में भाजपा के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम सभी ने भाजपा के पक्ष में हो रहे परिवर्तन को नजर अंदाज किया है। एलेनाबाद में जो कि इंडियन नेशनल लोक दल का गढ़ है, बीजेपी को पिछली बार 45,000 वोट मिले थे लेकिन इस बार हमें 59,000 वोट मिले हैं। वोटों में यह वृद्धि हुई है। सीट पर किसानों के आंदोलन का असर है, इसका मतलब है कि आम लोग कृषि कानूनों के खिलाफ नहीं हैं।''
एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के बडवेल निर्वाचन क्षेत्र के बारे में भी बात की। एक अन्य नेता ने कहा, "पिछली बार बीजेपी को इस विधानसभा में 700 वोट मिले थे, जबकि इस बार हमें 21,000 वोट मिले थे, जो आंध्र प्रदेश में अभूतपूर्व है। पीएम ने कहा कि हमें इन परिणामों के उज्जवल पक्ष को देखना चाहिए और बदलाव की दिशा में काम करना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications