'अब समय बदल गया है, आतंकवादी अपने घरों में भी डरते हैं', PM मोदी ने आतंकवाद पर विपक्ष को घेरा

Prime Minister Narendra Modi On Terrorism: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक मीडिया संस्थान के कार्यक्रम में आतंकवाद, सरकार की नीतियों और विपक्ष पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब आतंकवादी अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस करते हैं, जबकि पहले आतंकवाद के कारण देश की जनता असुरक्षित महसूस करती थी। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने वोटबैंक और तुष्टिकरण की राजनीति की, लेकिन उनकी सरकार जनता के विश्वास को बहाल करने की दिशा में काम कर रही है।

अब आतंकी अपने घरों में भी डरते हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कहा, "आज हमने 26/11 मुंबई हमलों से जुड़ी रिपोर्ट्स देखीं। उस समय आतंकवाद लोगों को डराता था, और लोग असुरक्षित महसूस करते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है, और अब आतंकवादी अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस करते हैं।" प्रधानमंत्री ने आतंकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए यह भी कहा कि उनकी सरकार ने आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है, जिसके कारण अब आतंकी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पाते।

modi 1200 jpg

'लोगों की आकांक्षाएं हमारी नीति का आधार'
प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने हमेशा वोटबैंक की राजनीति की, जबकि उनकी सरकार का उद्देश्य लोगों का विश्वास बहाल करना और देश के विकास के लिए काम करना है।

उन्होंने कहा, "हमारी सरकार का मंत्र है 'जनता की सरकार, जनता के लिए'। हम जनता की आकांक्षाओं को अपनी नीतियों का आधार मानते हैं।" प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज भारत में अभूतपूर्व आकांक्षाएं हैं और हमारी सरकार इन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गैस कनेक्शन के मामले में अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने 10 वर्षों में 70 वर्षों से भी ज्यादा गैस कनेक्शन दिए हैं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के विकास को लेकर अपनी सरकार की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की और विपक्ष के आरोपों को जवाब दिया।

यह भी पढ़ें आफताब पूनावाला की हत्या की साजिश: शुभम लोनकर और लॉरेंस के गुर्गों ने एक महीने तक की रेकी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+