सिंगापुर में सुषमा स्‍वराज ने किया खुलासा- पीएम मोदी के एक फोन ने बचा ली 4000 भारतीयों की जान

Recommended Video

    PM Modi के Call ने बचाई थी 4800 भारतीयों की जान | वनइंडिया हिंदी

    सिंगापुर। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने रविवार को सिंगापुर में आसियान-भारत प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2015 में सऊदी के शाह को पीएम नरेंद्र मोदी का सीधा फोन कॉल निर्णायक साबित हुआ और यमन में फंसे भारतीयों एवं विदेशियों को वहां से निकलने में मदद मिली थी। आपको बता दें कि साल 2015 में सऊदी अरब और उसके सहयोगियों के सैन्‍य दखल के दौरान यमन से 4000 से अधिक भारतीय नागरिकों एवं विदेशियों को निकालने के लिए भारतीय सेना ने 'ऑपरेशन राहत' शुरू किया था। इन लोगों को सुरक्षित वापस लाने का काम 11 दिनों तक चला था। सुषता स्‍वराज ने अपने संबोधन में कहा कि यमन में सऊदी अरब की लगातार बमबारी से भारतीयों को वहां से निकालना असंभव हो गया था। विस्‍तार से जानिए क्‍या-क्‍या कहा सुषमा स्‍वराज ने

    पीएम मोदी ने रियाद में शाह को सीधे कॉल किया

    पीएम मोदी ने रियाद में शाह को सीधे कॉल किया

    सुषमा स्‍वराज ने बताया कि यमन की हालत देखकर वो तुरंत पीएम मोदी के पास गईं। उन्‍होंने सुझाव दिया कि सऊदी के शाह के साथ उनका बेहतर संबंध काम आ सकता है। इसपर थोड़ी देर तक विचार करने के बाद पीम मोदी ने फौरन रियाद के शाह को सीधा कॉल मिला दिया और भारतीयों को सुरक्षित निकाले में सहयोग की मांग की।

    पीएम मोदी ने बमबारी रोकने के लिए कहा

    पीएम मोदी ने बमबारी रोकने के लिए कहा

    सुषमा स्‍वराज ने बताया कि शाह से बात करने के दौरान पीएम मोदी ने एक हफ्ते के लिए बमबमारी रोकने का अनुरोध किया। इस पर सऊदी के शाह ने कहा कि भारत का अनुरोध इतना महत्वपूर्ण है कि उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है लेकिन बमबारी पर पूर्ण विराम से असमर्थता जतायी।

    एक हफ्ते तक सुबह 9 से 11 रोक दी गई बमबारी

    एक हफ्ते तक सुबह 9 से 11 रोक दी गई बमबारी

    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि मोदी के साथ अपनी दोस्ती के कारण सऊदी के शाह ने एक हफ्ते तक सुबह 9 से 11 बजे तक बमबारी रोक दी। इधर यमन प्रशासन से अदन बंदरगाह और सना हवाई अड्डा खोलने का आग्रह किया गया ताकि फंसे हुए लोगों को वहां से निकाला जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+