पीएम मोदी की लोगों से अपील, पूर्वोत्तर की यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर करें शेयर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से अपील है कि वे पूर्वोत्तर के राज्यों के अपने दौरे की तस्वीरों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करें। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि सभी लोग पूर्वोत्तर भारत के दौरे की तस्वीरों को #MagnificentNortheast के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करें। पीएम मोदी ने अपने पेज पर भी कुछ तस्वीरों को साझा करने की बात कही।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'पूर्वोत्तर की सुंदरता शानदार है। क्या आपके पास इस क्षेत्र की शानदार प्राकृतिक सुंदरता या यहां की यात्राओं के दौरान की तस्वीरें हैं। इन्हें 'हैशटैग मैग्नीफिसेंट नॉर्थईस्ट' के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर करें। कुछ पोस्ट को मैं अपने पेज पर भी साझा करूंगा।' बता दें कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर पीएम मोदी अरुणाचल, असम और त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
The beauty of the Northeast is spectacular.
— Narendra Modi (@narendramodi) February 8, 2019
Do you have pictures of your own Northeast visits or glimpses of the spectacular natural beauty of the region?
Share them on Instagram using #MagnificentNortheast. I will share some of the posts on my page too!
शुक्रवार को उन्होंने असम के गुवाहाटी में कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने पूर्वोत्तर के राज्यों की खूबसूरती की तारीफ पहले भी कई मौकों पर की है। असम के दौरे पर पीएम मोदी उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया और कहा कि केंद्र सरकार देश के हर क्षेत्र की संस्कृति, भाषा, खान-पान, रहन-सहन को संरक्षित करने, उनका और विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है।
पीएम नरेंद्र मोदी अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर भी जाएंगे। अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में वे कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे त्रिपुरा के दौरे पर जाएंगे जहां अगरतला में वे विभिन्न योजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे। लोकसभा चुनावो के मद्देनजर पीएम मोदी के पूर्वोत्तर के दौरे को लेकर पार्टी ने काफी तैयारियां की हैं।












Click it and Unblock the Notifications