राजस्थान चुनाव: रैली से पहले पीएम मोदी ने नगाड़ा बजाकर किया 'विजय शंखनाद', देखिए VIDEO

दौसा। राजस्थान विधानसभा चुनाव के ल‍िए प्रचार आज थम गया। सात दिसंबर को राज्य में मतदान होना है, प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी दौसा पहुंचे। यहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। संबोधन शुरू करने से पहले मोदी ने नगाड़ा बजाकर जनसभा की शुरुआत की। यह पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी कोई वाद्य यंत्र बजाते दिखे हैं। वह कई अवसरों पर अलग-अलग देशों में वाद्य यंत्र बजाते दिखे।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के ल‍िए प्रचार आज थम गया। सात दिसंबर को राज्य में मतदान होना है, प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी दौसा पहुंचे।

बुधवार को राज्य में अंतिम दिन बीजेपी प्रत्याशियों के प्रचार करने दौसा पहुंचे पीएम मोदी का एक नया रूप देखने को मिला। कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रैली स्थल पर नगाड़ों का इंतजाम किया गया था। पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत नगाड़ा बजाकर की। इस दौरान रैली में मौजूद मीणा समुदाय के नेता किरोड़ीमल मीणा ने भी नगाड़ा बजाकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की। रैली ने पीएम मोदी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला।

पीएम ने खादी का जिक्र करते हुए कहा, यह देश का दुर्भाग्य है कि गांधीजी ने खादी का इस्तेमाल देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया था लेकिन फर्जी गांधी परिवार ने खादी का नामोनिशान मिटा दिया। क्या आपने कभी किसी कांग्रेस सरकार को खादी के बारे में कुछ भी बोलते हुए सुना? खादी के जैकेट को लोग मोदी जैकेट बोलते हैं तो इनको मिर्ची लग जाती है कि ये गांधीजी की खादी मोदी जैकेट कैसे बन गई।

पीएम मोदी ने चॉपर घोटाले के आरोपी के शिकंजे में होने के बहाने गांधी परिवार पर हमला करते हुए कहा, आपने देखा होगा कि हमने चॉपर स्कैम के एक राजदार को पकड़ा और उसे देश ले आए हैं। अब पूरा परिवार डरा हुआ है कि कई खुलासे होंगे। वह डरे हुए हैं कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो वह किसका नाम लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+