महाराष्ट्र में नई सरकार आने के बाद सरकारी विज्ञापन से पीएम मोदी की तस्वीर गायब

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी की सरकार सत्ता में आने के बाद सरकार के साथ काफी कुछ बदल गया है। प्रदेश में एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस की सरकार आने के बाद प्रदेश के सरकारी विज्ञापनों में बदलाव देखने को मिला है। यहां सरकारी विज्ञापन में से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर गायब हो गई है। गुरुवार को प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष प्रसाद लाल ने आरोप लगाया कि सरकारी विज्ञापन से पीएम की तस्वीर को हटा दिया गया है, साथ ही मांग की है कि कम से कम सामान्य शिष्टाचार का तो पालन किया ही जाए।

pm

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और शरद पवार को एक पत्र लिखा गया है जिसमे आरोप लगाया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश का उल्लंघन किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि सरकारी विज्ञापन में पीएम की तस्वीर होनी चाहिए। इस पत्र में मांग की गई है कि भविष्य में विज्ञापन के प्रकाशन में इस बात का ध्यान रखा जाए और पीएम मोदी की तस्वीर को लगाया जाए। पत्र में कहा गया है कि नई सरकार आने के बाद से सरकारी विज्ञापनों में पीएम मोदी की तस्वीर को नहीं छापा जा रहा है।

महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष प्रसाद लाल ने जो पत्र लिखा है उसमे उन्होंने अपील की है कि आगे से सरकारी विज्ञापनों में पीएम मोदी की तस्वीर को छापा जाए, क्योंकि इस बाबत सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है। भाजपा नेता और विधायक ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी विज्ञापनों में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति और राज्यपाल और मुख्य न्यायाधीश की तस्वीर को ही छापने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपील की है कि वह अपने नेताओं को इस बाबत निर्देश दें ताकि भविष्य में ऐसा नहीं हो। बता दें कि प्रदेश में एनसीपी-शिवसेना-कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+