प्रधानमंत्री मोदी ने वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर किया याद, बोले- वीरता और समर्पण को देश...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीर सावरकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम ने लिखा कि भारत की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए उनकी वीरता और अटूट समर्पण के लिए लोग हमेशा याद रखेंगे। पीएम ने आगे लिखा कि उनका योगदान हमें देश के विकास और समृद्धि के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।

पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को अपने विचार औऱ दृढ़ संकल्प से मजूबूती देने वाले वीर सावरकर जी को पुण्यतिथि पर कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से श्रद्धांजलि देता हूं।

PM Narendra Modi

पीएम और अमित शाह के अलावा केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी वीर सावरकर को याद करते हुए लिखा कि प्रखर राष्ट्रभक्ति और अतुलनीय प्रतिभा के अनूठे संगम, स्वतंत्रता नायक विनायक दामोदर सावरकर जी को शत-शत नमन।

पीएम मोदी की बात करें तो आज वे दिल्ली स्थित भारत मंडपम में भारत टेक्स- 2024 का उद्घाटन करने वाले हैं। ये अब तक के सबसे बड़े वैश्विक कपड़ा प्रोग्राम में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+