नवाज शरीफ ने भेजी नरेंद्र मोदी की मां 'हीरा बा' के लिए साड़ी

नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ के बीच 'मां' शब्द बेहद सामान्य है। नवाज शरीफ और नरेंद्र मोदी दोनों ही अपनी मां से दूर रहते हैं लेकिन उतना ही प्यार भी करते हैं। मोदी और शरीफ जब पहली बार गत 26 मई को राष्ट्रपति भवन में मिले थे। यहां मुलाकात करने के बाद नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मोदी ने शरीफ के साथ दोनों देशों के मुद्दे को लेकर मुलाकात की थी। इस दौरान मोदी ने शरीफ की मां के लिए एक बेहद खूबसूरत शाल भी भेंट की थी।
नवाज शरीफ ने जिस तरीके से मोदी की मां के लिए साड़ी का तोहफा भेंटकर एक बात तो सिद्ध कर दी है कि शरीफ पाकिस्तान जाकर बदले नहीं है। दूसरी ओर शरीफ के इस कदम के बाद पूरे भारत में एक आस जग गई है कि अब पाकिस्तान फिर से भारत के लिए दोस्ती का हाथ बढ़ा रहा है।
कुमार विश्वास: शॉल और साड़ियों के सरहद पार आने-जाने की ख़बरों के बीच शहीद हेमराज की पत्नी अपने पति के सरहद पार रह गए सिर की प्रतीक्षा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications