'कांग्रेस की लूट... जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी', पित्रोदा के इंहेरिटेंस टैक्स वाले बयान पर PM मोदी

Inheritance Tax Controversy: इंहेरिटेंस टैक्स (विरासत टैक्स) चल रही बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा हमला किया। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में एक सार्वजनिक बैठक में बोलते हुए, पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अधिक से अधिक टैक्स लगाकर और लोगों की मेहनत की कमाई पर नजर है।

पीएम ने कहा कि शाही परिवार के शहजादे के सलाहकार (सैम पित्रोदा) ने कुछ समय पहले कहा था कि मिडिल क्लास पर और ज्यादा टैक्स लगाना चाहिए। अब ये लोग इससे भी एक कदम और आगे बढ़ गए हैं। अब कांग्रेस का कहना है कि वो इंहेरिटेंस टैक्स लगाएगी, माता-पिता से मिलने वाली विरासत पर भी टैक्स लगाएगी।

PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि आप जो अपनी मेहनत से संपत्ति जुटाते हैं, वो आपके बच्चों को नहीं मिलेगी। कांग्रेस का पंजा वो भी आपसे लूट लेगा। कांग्रेस का सिर्फ एक ही मंत्र 'कांग्रेस की लूट... जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी' है।

पीएम यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा कि जब तक आप जीवित रहेंगे, तब तक कांग्रेस आपको ज्यादा टैक्स से मारेगी और जब जीवित नहीं रहेंगे, तब आप पर इंहेरिटेंस टैक्स का बोझ लाद देगी। पूरी कांग्रेस पार्टी को अपनी पैतृक संपत्ति मानकर जिन लोगों ने अपने बच्चों को सौंप दिया, अब वो नहीं चाहते कि भार​तीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को दें।

अमित शाह ने भी कांग्रेस को घेरा
अमित शाह ने कहा कि आज सैम पित्रोदा के बयान के बाद कांग्रेस पार्टी पूरी तरह बेनकाब हो गई है। इस बयान ने कांग्रेस का मकसद स्पष्ट कर दिया है कि वे देश की जनता की संपत्ति का सर्वे कर उनकी निजी संपत्ति को सरकारी खजाने में डालकर UPA के शासनकाल में उन्होंने जो प्राथमिकता तय की थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों और उसमें भी मुसलमानों का है, उनमें बांटना चाहते हैं। मैं मानता हूं, कांग्रेस पार्टी या तो अपने घोषणापत्र से इस बात को हटाए या स्वीकारे कि यही उनका मकसद है।

विरासत कर पर विवाद क्या है?
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने धन के पुनर्वितरण पर अपनी पार्टी के रुख का समर्थन किया। कहा कि कुछ अमेरिकी राज्यों में प्रचलित विरासत टैक्स की अवधारणा का हवाला देते हुए इसके लिए एक नीति बनाने का आह्वान किया। हालांकि, विरोध का सामना करने के बाद, पित्रोदा ने स्पष्ट किया कि उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया था। इसका कांग्रेस या आगामी लोकसभा चुनावों के लिए पार्टी के घोषणापत्र से कोई लेना-देना नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+